Hanuman Chalisa

रवि पुष्य नक्षत्र के 10 घंटे हैं अनमोल, विलक्षण विराट महासंयोग

Webdunia
इस बार दीपावली पूर्व दिनांक 22 को शनि पुष्य व 23 को रवि-पुष्य का सुंदर संयोग आ रहा है। भूमि, भवन, वाहन व अन्य स्थायी संपत्ति में निवेश से प्रचुर लाभ प्राप्त होगा।

रवि-पुष्य अमृत सिद्धि योग 23 अक्टूबर, रविवार को 10 से 15 घंटे का होगा। इस महामुहूर्त के दौरान खरीदारी करना अत्यंत शुभ है। इस बार  रवि-पुष्य नक्षत्र का संयोग श्रीवत्स योग व अहोई अष्टमी, कालाष्टमी एवं सूर्य बुध के एकसाथ होने से दिव्य बन रहा है। बुधादित्य राजयोग के साथ बाजार में धनवर्षा कराएगा।
 
जानकारों का कहना है , रविवार को रवि-पुष्य नक्षत्र का विलक्षण विराट महासंयोग बन रहा है। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व माना गया है। रवि-पुष्य अपने आप में श्रेष्ठ नक्षत्र में माना जाता है।
 
पुष्य नक्षत्र 1 दिन पूर्व 22 अक्टूबर शनिवार को रात्रि 8.41 बजे से लग रहा है, जो रविवार को रात्रि 8.41 तक रहेगा।
 
पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदी समृद्धिकारक होती है। पुष्य नक्षत्र की धातु सोना है जिसे खरीदने से अत्यधिक लाभ मिलेगा और 22 को शनि पुष्य व 23 को रवि पुष्य का योग बनने से भूमि, भवन, वाहन व अन्य स्थायी संपत्ति में निवेश करने से प्रचुर लाभ प्राप्त होगा। पुष्य नक्षत्र की धातु सोना है जिसे खरीदने से शांति और समृद्धि के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा। 
 
सोना-चांदी, बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक के सामान, बही-खाता खरीदने का महा-मंगल-मुहूर्त
 
रवि-पुष्य (23 अक्टूबर) के शुभ और मंगलकारी मुहूर्त
 
प्रात: 9 से 10.30 लाभ।
 
प्रात: 10.30 बजे से 12 अमृत।
 
दोपहर 1.30 से 3 शुभ।
 
शाम 6 से 7.30 शुभ।
 
शाम 7.30 से 9 तक अमृत।
 
स्थिर लग्न वृश्चिक प्रात:काल 8.13 से 10.13 बजे तक।
 
स्थिर लग्न कुंभ लग्न दोपहर 2.22 से 3.55 बजे तक।
 
स्थिर लग्न वृषभ सायंकाल 7 से रात 9 बजे तक रहेगा।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख