दिवाली पर सुख-समृद्धि बढ़ाने के 10 वास्तु टिप्स

Webdunia
दीपावली का समय सुख-समृद्धि‍, धन-वैभव और शुभता की प्राप्ति के लिए विशेष मायने रखता है। मां लक्ष्मी के पूजन अर्चन एवं साधना के अलावा कुछ वास्तु के उपायों को आजमाकर आप बाधाओं को दूर कर अपार समृद्धि एवं हर क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। जानिए दीपावली पर किए जाने वाले यह 10 आसान उपाय - 
 
वास्तु में दिशाओं का विशेष महत्व होता है। इसके अनुसार उपायों को करने से आपको बेहद सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। जानिए धन समृद्धि के लिए तिजोरी या अलमारी किस दिशा में रखें ।

1  पूर्व दिशा - घर की संपत्ति और तिजोरी पूर्व दिशा में रखना हमेशा ही शुभ माना जाता है। इस दिशा रखने से धन-दौलत व संपत्त‍ि में सदैव बढ़ोतरी होती रहती है।

 
 पश्चिम - पश्चि‍म दिशा में धन-संपत्ति और आभूषण रखे जाएं तो सामान्य रूप से शुभ होता है लेकिन ऐसे घर का मुखिया अपने स्त्री-पुरुष मित्रों का सहयोग होने के बाद भी बड़ी कठिनाई के साथ धन कमा पाता है।

3  उत्तर - उत्तर दिशा धन समृद्धि के लिए विोश होती है। घर की इस दिशा में नकद रूपए व आभूषण जिस अलमारी में रखते हैं, वह अलमारी भवन की उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार से लगाकर रखना चाहिए। इस प्रकार रखने से अलमारी उत्तर दिशा की ओर खुलेगी, उसमें रखे गए पैसे और आभूषण में हमेशा वृद्धि होती रहेगी।
 
4  दक्षि‍ण - दक्षिण दिशा को समृद्धि में मामले में शुभ नहीं कहा जा सकता। इस दिशा में धन, सोना, चांदी और आभूषण रखने से नुकसान तो नहीं होता परंतु बढ़ोत्तरी भी विशेष नहीं होती है।

5  ईशान कोण - यहां पैसा, धन और आभूषणों का रखा जाना दर्शाता है कि घर का मुखिया बुद्धिमान है। और यदि यह उत्तर ईशान में रखे हों तो घर की एक कन्या संतान और यदि पूर्व ईशान में रखे हों तो एक पुत्र संतान बहुत बुद्धिमान और प्रसिद्ध होता है।
 
6  आग्नेय कोण -  इस कोण में धन रखने से धन घटता है, क्योंकि घर के मुखिया की आमदनी घर के खर्चे से कम होने के कारण अक्सर कर्ज की स्थिति बनी रहती है। इसलिए प्रयास करें कि इस कोण में धन न रखें।

7  नैऋत्य कोण - इस कोण में धन, महंगा सामान और आभूषण रखने पर वे अधि‍क समय तक सुरक्षि‍त एवं उपयोगी बने रहते हैं। लेकिन यह कोण गलत ढंग से कमाए हुए धन और सामान की ओर इशारा करता है।
 

 
8  वायव्य कोण - वायव्य कोण में धन रखा हो तो खर्च जितनी आमदनी जुटा पाना मुश्किल होता है। ऐसे व्यक्ति का बजट हमेशा गड़बड़ाया हुआ रहता है और वह कर्जदारों द्वारा सताया जाता है।

9  सीढ़ियों के नीचे तिजोरी रखना कभी भी शुभ नहीं होता। सीढ़ियों या बाथरूम के सामने भी कभी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। तिजोरी वाले कमरे में कबाड़ होना या मकड़ी के जाले होने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
 
10  घर की तिजोरी के दरवाजे पर बैठी हुई मां लक्ष्मी की वह तस्वीर लगाएं जि‍समें दो हाथी सूंड उठाए खड़े हों। लक्ष्मीजी की यह तस्वीर लगाना बेहद शुभ होता है। तिजोरी वाले कमरे का रंग क्रीम या हल्का भूरा रखना शुभ होता है।
Show comments

Astro prediction: 4 जून 2024 को किस पार्टी का भाग्य चमकेगा, क्या बंद है EVM में

Tulsi : तुलसी के पास लगाएं ये तीन पौधे, जीवनभर घर में आएगा धन, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

Bhaiyaji sarkar: 4 साल से सिर्फ नर्मदा के जल पर कैसे जिंदा है ये संत, एमपी सरकार करवा रही जांच

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

Guru ketu gochar : गुरु और केतु के नवपंचम योग से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन क्या खास लाया है आपके लिए, पढ़ें 26 मई का दैनिक राशिफल

Bada Mangal : इस शुभ योग में मनाया जाएगा बड़ा मंगल, जानें क्यों मनाते हैं?

Chanakya niti : अपने बच्चों को दे रहे हैं शिक्षा तो चाणक्य की ये बात भी मान लें, वर्ना पछताएं

26 मई 2024 : आपका जन्मदिन

26 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त