Hanuman Chalisa

बढ़ रही है एड्स से मरने वालों की संख्या, जानें सुरक्षा के 4 उपाय

Webdunia
एड्स एक खतरनाक यौन संक्रामक रोग है, जिसकी चपेट में एक बार आ जाने पर बच पाना लगभग नामुम्किन है। बीते कुछ सालों में यह रोग उभरकर सामने आया है और इसके प्रति जागरुकता अभियान भी चलाए गए हैं। लेकिन हाल ही में एक्सपर्ट स्टेट नेशनल सर्वे, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे और जिला हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट्स में आए नतीजे चौंकाने वाले हैं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकांश लोग आज भी एड्स जैसी गंभीर और खतरनाक बीमारी को लेकर जागरूक नहीं है और एचआईवी संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

यह भी पढ़ें : दिल और दिमाग रखें हेल्दी, डाइट में शामिल करें यह 5 चीजें
 
जानकारी के अनुसार पिछले तीन सालों में एचआईवी वायरस के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने के बजाए बढ़ गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2016 में इस वायरस की चपेट में आने से लगभग 4 हजार 397 लोगों की जान जा चुकी है और मौतों का यह आंकड़ा साल 2013 के मुकाबले 70 प्रतिशत तक बढ़ा है। ऐसे में इसके प्रति जागरुकता और गंभीरता का बढ़ना जरूरी है। आप भी जानिए कुछ ऐसे टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप एचआईवी वायरस से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
 
यह भी पढ़ें : स्वाइन फ्लू, डेंगू और चिकनगुनिया के लिए रामबाण है गिलोय...
 
1 एड्स या अन्य यौन संक्रामक रोगों के बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है सुरक्षित यौन संबंध। जी हां, अगर आप किसी के साथ शारीरिक संबंध बना रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि इसमें सुरक्षा के लिए आप क्या कर सकते हैं।
 
2  संबंध बनाने से पहले यह जरूर पता कर लें कि कहीं आपका साथी एचआईवी पॉजीटिव तो नहीं है। कोशिश करें कि संबंध बनाने से बचें, लेकिन अगर संबंध बना ही रहे हैं, तो कंडोम का प्रयोग अवश्य करें ताकि आप संक्रमित होने से बच सकें।
 
यह भी पढ़ें : कैंसर से बचा सकती है कॉफी, जानिए कैसे...
 
3  एक से अधिक लोगों से शारीरिक संबंध न बनाएं। साथी की सेक्सुअल हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी जरूर लें।
 
4  इंजेक्शन लगवाते समय इस बात को जांच लें कि आपको लगाई जा रही सुई उपयोग की गई नहीं हो।

सम्बंधित जानकारी

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख