Hanuman Chalisa

World Cancer Day : क्यों होता है Breast Cancer, जानिए 7 कारण, 6 लक्षण एवं 7 उपाय

Webdunia
शरीर के किसी अंग में होने वाली कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्ध‍ि कैंसर का प्रमुख कारण होती है। शरीर की आवश्यकता अनुसार यह कोशि‍काएं बंट जाती है, लेकिन जब यह लगातार वृद्धि करती हैं तो कैंसर का रूप ले लेती हैं। इसी प्रकार स्तन कोशिकाओं में होने वाली अनियंत्रित वृद्ध‍ि, स्तन कैंसर का मुख्य कारण है। कोशिकाओं में होने वाली लगातार वृद्धि एकत्र होकर गांठ का रूप ले लेती है, जिसे कैंसर ट्यूमर कहते हैं। 
 
स्तन कैंसर होने पर पहले या दूसरे चरण में ही इसका पता चल जाने से सही समय पर इसका इलाज संभव है। लेकिन इस बारे में पता चलना भी आपकी जागरूकता पर निर्भर करता है। यदि आप स्तर कैंसर के प्रति जागरूक हैं, तो इसके लक्षणों को पहचानकर आप इसका इलाज सही समय पर करवा सकते हैं। 
 
आइए सबसे पहले जानते हैं स्तन कैंसर के सामान्य कारणों को : - 
 
* विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार बच्चे नहीं पैदा करना, 
 
* अधि‍क उम्र में पहला बच्चा होना, 
 
* स्‍तनपान नहीं कराना, 
 
* वजन में अत्यधिक वृद्धि, 
 
* अक्सर शराब का सेवन करना, 
 
* खराब व अनियंत्रित जीवनशैली स्तन कैंसर के प्रमुख कारण हैं। 
 
* इसके अलावा अनुवांशि‍क रूप से भी स्तन कैंसर की बीमारी होना संभव है।

स्तन कैंसर के लक्षण : -  
 
* स्तन के आकार में बदलाव महसूस होना, 
 
* स्तन या बांह के नीचे की ओर टटोलने पर गांठ महसूस होना, 
 
* स्तन को दबाने पर दर्द होना, 
 
* कोई तरल या चिपचिपा पदार्थ स्त्रावित होता, 
 
* निप्पल के अग्रभाग का मुड़ना एवं रंग लाल होना, 
 
* स्तनों में सूजन आ जाना, 
 
स्तन कैंसर के प्रमुख हैं, जिनके महसूस होने पर सतर्क होकर इससे बचने के उपाय करना बेहद आवश्यक है। 

स्तन कैंसर को रोकने के उपाय :-
 
* सूर्य के तेज किरणों के प्रभाव से बचें। 
 
* नमक का अत्यधिक सेवन न करें।
 
* रेड मीट के अधि‍क सेवन से बचें। 
 
* अधिक मात्रा में धूम्रपान और नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
 
* गर्भनिरोधक गोलियों का लगातार सेवन करने से पहले चिकित्सकीय परामर्श लें।
 
* एक्सरसाइज और योगा को नियमित तौर करें।
 
* महिलाओं को जागरूक रहने के साथ ही नियमित तौर पर स्तन कैंसर की जांच करवाना चाहिए। महिलाएं अपने ब्रेस्‍ट का परीक्षण, मैमोग्राफी से करवा सकती हैं। इसका उपयोग रोग की पहचान करने और उसका पता लगाने के उपकरण के रूप में किया जाता है।
 
मैमोग्राफी का लक्ष्य स्तन कैंसर का शुरुआती दौर में ही पता लगाना है।


ALSO READ: World Cancer Day 2020 : ब्रेस्ट कैंसर से बचना हैं तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख