Hanuman Chalisa

प्रतिदिन पढ़ें हनुमान चालीसा, सेहत को मिलेंगे ये खास फायदे...

Webdunia
* हनुमान चालीसा के पाठ से मिलते हैं सेहत के 5 फायदे
 
हनुमान चालीसा का पाठ करना सभी के लिए बहुत लाभदायी होता है। इसका संबंध सिर्फ आपकी आस्था और धर्म से नहीं बल्कि आपकी शारीरिक और मानसिक समस्याओं को खत्म करने में भी यह बेहद प्रभावशाली है। भले ही यह जानकर आपको जरा अजीब लगे, लेकिन इस बात में बहुत सचाई है, आइए जानिए हनुमान चालीसा पाठ से हो सकते हैं सेहत के कौन से 5 फायदे -  
 
1. हर प्रकार की बीमारी को दूर करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ एक उत्तम उपाय है। हनुमान चालीसा का जाप करने से हर परेशानी और बीमारी का उपचार संभव है। इसके लिए प्रतिदिन या फिर मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ सर्वोत्तम है।
 
2. हनुमान चालीसा वर्णन के अनुसार इसका नित्य पठन करने से किसी प्रकार की शारीरिक बाधा या जैसे- भूत, प्रेत संबंधित व्याधियां नहीं होती और आप मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। 
 
3. हनुमान जी को बल, बुद्धि और विद्या के दाता कहा जाता है, इसलिए हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करना आपकी स्मरण शक्ति और बुद्ध‍ि में वृद्ध‍ि करता है। साथ ही आत्मिक बल भी मिलता है। 
 
4. हनुमान चालीसा का पाठ आपको डर और तनाव से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर है। किसी भी प्रकार की समस्या या अनजाने में उपजा तनाव भी हनुमान चालीसा पाठ से दूर हो सकता है।
 
5. हनुमान चालीसा में बजरंग बली की इस प्रकार स्तुति की गई है उससे न केवल आपका डर एवं तनाव दूर होता है बल्कि आपके अंदर आत्मविश्वास का संचार भी होता है।

ALSO READ: अनिष्ट का भय सताए तो हनुमान जी का यह दिव्य उपाय आजमाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख