Hanuman Chalisa

किडनी कैंसर के बारे 5 बातें, आपको पता होना चाहिए

Webdunia
किडनी, शरीर के बेहद महत्वपूर्ण भागों में से एक है, जो आपके शरीर की कार्यप्रणाली तो सुचारू रखने में सहायक है। किडनी की समस्याएं आपके जीवन और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक साबित होती हैं। किडनी कैंसर, किडनी की गंभीर समस्याओं में शामिल है। जानिए इसके बारे में 5 जरूरी बातें... 


 
1 धूम्रपान करने या शराब का अत्यधिक सेवन करने से आपकी किडनी क्षतिग्रस्त हो सकती है और किडनी के कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसके लिए धूम्रपान में कमी लाना जरूरी है। 
 
2 किडनी फेल होने या ठीक तरीके से काम न कर पाने की स्थिति में डायलिसिस अति आवश्यक होता है, लेकिन लंबे समय तक डायलिसिस कराने के बाद किडनी सिस्ट या किडनी कैंसर का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। हालांकि इसका डायलिसिस से कोई सीधा संबंध नहीं है।


 
3  अनुवांशिक कारणों से भी किडनी कैंसर हो सकता है। इस स्थ‍िति में प्रत्येक किडनी में ट्यूमर हो सकते हैं। अनुवांशिक किडनी कैंसर के लक्षण कम उम्र से ही दिखाई देने लगते हैं। 
 
4 अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो किडनी की समस्या होने की संभावना हो सकती है। दरअसल हाई ब्लडप्रेशर के कारण किडनी की रक्त वाहिकाएं संकरी या मोटी हो जाती हैं, जिससे शरीर के अवांछित तत्वों को बाहर करने में समस्या हो सकती है। ऐसे में कैंसर बनने की संभावना अधिक होती है।
 
5 अध्ययन में यह पाया गया कि मोटे लोगों में किडनी कैंसर होने की संभावना, दुबले लोगों की अपेक्षा अधिक होती है। मोटापे की वजह से किडनी कैंसर का खतरा लगभग 70 प्रतिशत बढ़ जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख