Hanuman Chalisa

Sprouts Side Effect For Health : बारिश में अंकुरित अनाज से रहें दूर वरना सेहत को होगा नुकसान

Webdunia
Sprouted Grain
 
वैसे तो अंकुरित अनाज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और इसे नियमित तौर पर अपनी डाइट में शामिल करना आपको सेहत और ब्यूटी के कई फायदे दे सकता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर सेहतमंद चीज, हर वक्त एक सा ही परिणाम दे। जी हां, अंकुरित अनाज के चाहे कितने भी फायदे हों, ले‍किन बारिश के दिनों में इसे खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
 
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अंकुरित अनाज कैसे सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है... तो हम आपको बताते हैं इसका कारण-
 
दरअसल बरसात के दिनों में फूड पॉइजनिंग और पेट खराब होने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसका सबसे बड़ा कारण है, पानी या अन्य खाद्य पदार्थों में मौजूद बैक्टीरिया के कारण होने वाला संक्रमण, जो आपके पेट को न सिर्फ खराब करता है बल्कि उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं को जन्म देकर आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
 
 
डाइ‍टीशियन इस मौसम में अंकुरित अनाज न खाने की सलाह देते हैं, जिसका पहला कारण है कि इन्हें ज्यादा समय तक पानी में भिगोया जाता है और उससे भी अधिक समय तक इसमें नमी बनी रहती है। ऐसे में इनमें खतरनाक बैक्टीरिया होने का खतरा और भी बढ़ जाता है।
 
दूसरा कारण यह है कि इसमें फाइबर की मात्रा अत्यधिक होती है जो मोशन होने में सहायक होते हैं। ऐसे में यह डायरिया जैसी समस्या का कारण भी बन सकता है जिससे शरीर में पानी एवं पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

 
हालांकि अगर आप इस मौसम में अंकुरित अनाज खाना ही चाहते हैं, तो इसे अच्छी तरह से उबालकर ताजा रहते ही इसका प्रयोग कर लें, ताकि यह आपको हानि न पहुंचा सके।

ALSO READ: Health benefits of Raisins : जानिए, किशमिश के यह 7 मीठे लाभ

ALSO READ: Ear Infection: बारिश में कैसे बचें कान की बीमारियों से? जानिए 10 काम की बातें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख