Hanuman Chalisa

बारिश में मलेरिया से रहें सावधान, 5 टिप्स रखें याद

Webdunia
बरसात का मौसम सर्दी-जुकाम ही नहीं, बुखार, मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के लिए उपयुक्त वातावरण होता है, अत: इन दिनों में स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी रखना जरूरी है। जानें मलेरिया के कारण और लक्षण, ताकि उन्हें पहचानकर बचा जा सके -  
 
1 मलेरिया संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर साधारणतया रात और डेंगू व चिकनगुनिया का मच्छर दिन के समय काटता है।

यह भी पढ़ें : चिकनगुनिया के 5 लक्षण जानिए और सावधान रहिए
 
2  मलेरिया के लक्षण मच्छर काटने के 10वें दिन से शुरू होकर 4 सप्ताह तक बने रहते हैं। इसके लक्षण 5 साल से कम आयु के बच्चों में ज्यादा गंभीर होते हैं।
 
3 मलेरिया होने पर उसमें बुखार, कंपकंपी, खांसी-जुकाम, भूख ना लगने, उल्टियां आने, पेट में दर्द होने, हाइपोथर्मिया और सांस तेज चलने के लक्षण नजर आ सकते हैं। इस मौसम में बरसते पानी से बचना बेहद जरूरी है। 

यह भी पढ़ें : डेंगू से रहें सावधान, जानें 5 उपाय और सावधानियां
 
4 अगर बीमार व्यक्ति 5 साल से बड़ा है तो उसमें और वयस्क में एक समान लक्षण होंगे। यह लक्षण फ्लू की तरह होते हैं। इसमें तेज बुखार होना, 48 घंटे के अंदर कंपकंपी होना, पसीना आना, सिरदर्द, ठंड लगना, उल्टी आना, भूख न लगना आदि शामिल हैं।
 
5  इसमें बुखार एक दिन छोड़कर आता है। अगर एक दिन बुखार आता है तो अगले दिन शायद न भी आए। पर उससे अगले दिन फिर बुखार आता है।

यह भी पढ़ें : कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा, तो होंगे 5 गंभीर नुकसान
 
6  मलेरिया होने पर बीमार को खूब आराम करने दें। हल्का और स्वास्थ्यवर्धक भोजन करने के लिए दें। पानी उबालकर पीने के लिए दें। इस मौसम में बाहर का खाना या जंक फूड न लें। खाना खाने से पहले अपने हाथ अच्‍छी तरह से धोने बहुत जरूरी हैं।
 
7  डॉक्टर से पूछकर दवाएं लें। अगर शरीर में पानी की कमी हो गई है तो अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख