Hanuman Chalisa

World Heart Day : आज विश्‍व हृदय दिवस, क्यों मनाया जाता है यह दिन ?

Webdunia
इस बार बुधवार, 29 सितंबर 2021 को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) है। प्रतिदिन लाइफ स्टाइल में आ रहे हैं बदलाव के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं। तनाव, खान-पान पर ध्यान न देना, शराब, धूम्रपान के सेवन आदि और अन्य कई कारणों के चलते आजकल बुजुर्गों के साथ-साथ युवा वर्ग को भी हृदय रोग संबंधी बीमारियां परेशान कर रही है।

अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण ये बीमारियां किसी भी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इन्हीं बातों का ख्याल रखते हुए और लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे विश्व में हृदय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डालने के मकसद से दुनियाभर में हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
क्यों मनाया जाता है यह दिन- 
 
पूरी दुनिया में दिल के दौरे से अधिकतर लोग अपनी जान गवां बैठते हैं। इस गंभीर रोग से बचने के लिए इसके प्रति जागरूकता होना बेहद आवश्यक है। विश्व हृदय दिवस मनाने की शुरुआत सन 2000 में की गई थी। इसकी शुरुआत के समय यह तय किया गया था, कि हर साल सितंबर माह के अंतिम रविवार को विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा। लेकिन 2014 में इसके लिए एक तारीख निर्धारित कर दी गई, जो 29 सितंबर थी। तभी से प्रतिवर्ष 29 सितंबर के दिन विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।
 
हृदय रोगों के तेजी से बढ़ने के कारण इसके प्रति लोगों को जागरूक रहने की जरूरत हैं, ताकि इस बीमारी से दूर रहा जा सके। सही समय पर सही उपचार रोगों से निपटने के लिए बहुत आवश्यक होता है। इसके लिए जरूरी है के हृदय के प्रति कुछ सावधानियां अपनाई जाए और उनका सख्ती से पालन किया जाए। अधिकांश मामलों में हृदय रोग का प्रमुख कारण तनाव ही होता है वहीं मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं भी हृदय रोगों को जन्म देती है। इसके लिए अपने दिनचर्या में सही बदलाव आवश्यक है, चाहे आप युवा हो या बुजुर्ग एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपने जीवन में जगह दें। ताकि गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से आप बच पाएं।
 
कैसे रखें हृदय को स्वस्थ, जानिए किन बातों का रखें ख्याल-
 
1 व्यायाम एक सेहतमंद जिंदगी के आवश्यक है, अत: नियमित अपने लिए समय निकालें। 
 
2 अपनी दिनचर्या में योग और वॉक को शामिल करें।
 
3 अपनी आहार पर विशेष ध्यान दें। भोजन में नमक और वासा की मात्रा कम कर लें।
 
4 अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें।
 
5 तनावमुक्त जीवन जिएं। तनाव अधि‍क होने पर योगा व ध्यान के द्वारा इस पर नियंत्रण करें।
 
6 धूम्रपान का सेवन बिल्कुल बंद कर दें, यह हृदय के साथ ही कई बीमारियों का कारक है।
 
7 स्वस्थ शरीर और दिल के लिए भरपूर नींद लें।

ALSO READ: Viral : महिला ने खुद से की शादी और बाद में Kiss भी किया
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

अगला लेख