हेल्मेट, जरूरी है सुरक्षा के लिए...

Webdunia
डॉ. एमसी मिश्रा 
 
भारत में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटना में तीन फीसद की वृद्धि हो रही है। इसकी चपेट में आने वाले 78 फीसद लोग 20-44 आयु वर्ग के हैं। दो पहिया वाहन चलाते हुए दुर्घटना की चपेट में आने वाले सैकड़ों युवा हर साल सिर की गंभीर चोटों से जान से हाथ धो बैठते हैं। इन्हें सिर की गंभीर चोटों से केवल हेल्मेट ही बचा सकता है। 
 

 
प्रति वर्ष करीब 1 लाख 10 हजार लोग सड़क हादसे का शिकार होकर काल के ग्रास बन रहे हैं जबकि इससे छः गुना (करीब छः लाख) लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं। सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि इनमें 70 फीसद ऐसे लोग होते हैं जो हेल्मेट नहीं पहनने और कार का सीट बेल्ट नहीं लगाने की वजह से दुर्घटना के शिकार होते हैं। 90 फीसद सिर की गंभीर चोट को हेल्मेट पहनकर रोका जा सकता है। एम्स ट्रामा सेंटर में आने वाले अधिकांश दुर्घटनाग्रस्त लोगों के सिर में गंभीर चोटें होती हैं और ऐसा हेल्मेट नहीं पहनने की वजह से होता है।
 
सिर में चोट के शिकार होने वालों में बड़ी संख्या महिलाओं की है। दिल्ली में मोटरसाइकल पर पुरुषों के लिए हेल्मेट पहनना जहां अनिवार्य है, वहीं महिलाओं के लिए ऐसा कानून न होने की वजह से महिलाएं बेफिक्र होकर मोटरसाइकल पर बैठती हैं। दुर्घटना होने पर पीछे बैठी महिलाएं सिर की गंभीर चोट की शिकार होती हैं। काफी सारी महिलाएं मौत के मुंह में समा जाती हैं और जो बचती भी हैं वे लंबे समय तक कोमा में रहती हैं। यदि महिलाएं यानी पत्नी, गर्लफ्रेंड, मां, बहन जागरूक हो जाएं तो वे खुद को तो चोट से बचा ही सकती हैं, पुरुषों को भी रैश ड्राइविंग से मना कर सकती हैं। महिलाएं पुरुषों को यातायात नियमों के उल्लंघन से मना कर सकती हैं और उन्हें हर हालत में बिना हेल्मेट पहने या कार का बेल्ट लगाए बाहर निकलने से रोक सकती हैं।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़े दर्शाते हैं कि 2020 तक भारत में होने वाली मौतों में सड़क दुर्घटना एक बड़ा कारक होगा। अनुमान के मुताबिक तब प्रति वर्ष पांच लाख 46 हजार लोग इसकी वजह से मरेंगे। 1 करोड़ 53 लाख 14 हजार लोग प्रतिवर्ष इसकी वजह से जिंदगी भर के लिए अपाहिज हो जाएंगे। उनके अनुसार सड़क दुर्घटना में मरने वालों में पैदल यात्रियों, मोटर साइकल सवारियों और साइकल सवारियों की संख्या सबसे अधिक है। सच तो यह है कि पूरी दुनिया की सिर्फ एक फीसद वाहन भारत में है। जबकि दुनिया भर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में से छ: फीसद यहीं हो रही है। 
 
इस देश में वर्तमान में प्रतिवर्ष 5 लाख लोग सड़क हादसे के शिकार हो रहे हैं, जिसमें से एक लाख 10 हजार की मौत हो जाती है और 18 लाख लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं। 
 
भारत की सड़कों पर प्रति 2 मिनट में एक दुर्घटना घट रही है और प्रति 8 मिनट में एक व्यक्ति की मौत हो रही है। रोड़ एक्सीडेंट के शिकार युवाओं में हेल्मेट न पहनने वाले व कार बेल्ट नहीं बांधने वाले युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। 
 
दिल्ली जैसे महानगर में भी युवा ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए हेल्मेट पहनते हैं जबकि उन्हें यह सोचने की जरूरत है कि हेल्मेट पहनना उनकी लाइफ बचाने के लिए जरूरी है। 
Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

थाईलैंड के मनमौजी और अय्याश राजा की कहानी, 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे

करवट लेने पर भी आते हैं चक्कर तो हो सकते हैं ये 6 कारण

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ICMR का प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने को लेकर अलर्ट, बताया क्‍या होती है हेल्दी डाइट?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास