Diwali Decoration Ideas: इन 5 आइडिया की मदद से फूलों से सजाएं अपना घर

Webdunia
diwali home decoration ideas
दिवाली आते ही हर घर में दीयों की शान होती हैं। साथ ही ज़मीन पर रखे दिए असमान के तारों की लगने लगते हैं। भारत में दिवाली बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह पर्व हर राज्य में बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार के लिए सब अपने घर जाते हैं और परिवार के साथ मिलकर इस पर्व को मनाते हैं। 
 
दिवाली आने से पहले घरों की सफाई की जाती है और सुंदर रंगों से घर को पेंट किया जाता है। साथ ही दिवाली पर घरों को लाइट व फूलों से सजाया जाता है। इस दिवाली आप भी अपने घर को सुंदर फूलों से सजा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन diwali home decoration ideas के बारे में....

1. यह डिजाइन आपके घर में बहुत सुंदर लगेगा। आप असली माला या प्लास्टिक की माला से इस तरह की डेकोरेशन कर सकते हैं। आप माला में लैंप भी लगा सकते हैं या फिर डबल टेप की मदद से लैंप दीवार पर चिपका सकते हैं। इस तरह के लैंप आपको बाज़ार में आसानी से मिल जाएंगे।

2. आप अपने ड्राइंग रूम या लिविंग रूम को भी इस तरह फूलों से सजा सकते हैं। आप पेस्टल कलर के पर्दों के साथ फूलों की माला टांग सकते हैं। साथ ही टेबल पर भी आप फूलों का गुलदस्ता रख सकते हैं या फूलों की डेकोरेशन कर सकते हैं। यह डेकोरेशन आपके ड्राइंग रूम में रौनक ला देगा और आपको बहुत पॉजिटिव ऊर्जा प्रदान करेगा।

3. यह डेकोरेशन बहुत खास है। अगर आपको पौधों से प्यार है तो आप इन दोनों के कॉम्बिनेशन से इस तरह की डेकोरेशन कर सकते हैं। फूलों के साथ आप फैरी लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे यह डेकोरेशन और भी खास लगेगी। आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी प्रकार की माला चुन सकते हैं। 

4. आपके घर के कोने के लिए यह डिजाइन भी परफेक्ट है। सिर्फ कुछ फूल और ईटों की मदद से आप इस तरह की डेकोरेशन कर सकते हैं। आप ईटों पर इस तरह की पेंटिंग बना सकते हैं। साथ ही बड़े दीयों या पत्तल के दोनों में फूल रख डेकोरेशन को कम्पलीट कर सकते हैं। आप अपनी रंगोली के आस पास यह डेकोरेशन कर सकते हैं। 

5. दिवाली में घर की डेकोरेशन में सबसे ज़रूरी दरवाज़े की डेकोरेशन होती है क्योंकि घर में प्रवेश करने का वो प्रमुख रास्ता होता है। आप इस तरह की वॉल हैंगिंग फूलों की माला से बना सकते हैं। आप माला में इस तरह की हलकी लाइट लगा सकते हैं जो बैटरी द्वारा जलती हैं। यह डेकोरेशन आपके घर को बहुत खास बना देगा और इस दिवाली 2023 आपको यह डेकोरेशन ज़रूर करना चाहिए। 

Image Credit: Instagram/Social Media

ALSO READ: Diwali: इस दिवाली पर मांडने से सजाएं घर को

सम्बंधित जानकारी

Show comments

किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

32 प्रकार के द्वार, हर दरवाजा देता है अलग प्रभाव, जानें आपके घर का द्वार क्या कहता है

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

देवी मातंगी की स्तुति आरती

Matangi Jayanti 2024 : देवी मातंगी जयंती पर जानिए 10 खास बातें और कथा

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Panch Kedar Yatra: ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ऊँचे शिव मंदिर

अगला लेख