दीयों की पंक्ति को दीपावली कहते हैं, दिवाली की रात ऐसे जलाएं दीपक, सौभाग्य आएगा चलकर

Webdunia
diwali puja 2022 
 
diwali and diya : दीपावली को दीयों की पंक्ति भी कहते हैं, यह खास तौर पर दीपों का पर्व है। दिवाली के पांच दिनों तक दीये जलाए जाते हैं तथा घर के हर अलग-अलग जगहों पर उन्हें रखा जाता हैं। धनतेरस से ही दीपों का उत्सव आरंभ हो जाता है तथा घर-घर में दीप झिलमिलाने लगते हैं।

तो आइए जानते हैं दिवाली की रात कहां-कहां लगाए दीपक की सौभाग्य खुद ही आपके घर चल कर आ जाएं। जानिए यहां-diwali 2022
 
1. सबसे पहले घर के मंदिर में जहां लक्ष्मी का मुख्य पूजन करें वहां अखंड दीपक जरूर लगाएं। ध्यान रखें कि यह दीपक रातभर बुझना नहीं चाहिए।
 
2. धन की कामना पूरी हो, इसके लिए मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ दीपक अवश्य लगाएं।
 
3. एक दीपक वहां लगाएं जहां पीने के पानी रखा जाता है। 
 
4. घर के तुलसी चौरे में दीपक ल गाएं। यहां दीपावली के अलावा भी हर दिन दीपक लगाना चाहिए। 
 
5. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक लगाएं। मगर, ध्यान रखें कि दीया लगाने के बाद उसे पीछे मुड़कर देखना नहीं है। यह उपाय दिवाली वाली रात में करना है।
 
6. घर के आस-पास किसी चौराहे पर दिवाली की रात में दीया जरूर जलाएं। इससे भी पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
 
7. घर के आस-पास स्थित मंदिर में भी एक दीया लगाएं। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा मिलती है और क्लेशों से मुक्ति व मानसिक शांति मिलती है। 
 
8. बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीया लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से आर्थिक के अलावा व्यक्ति के जीवन में आने वाली अन्य तरह की परेशानियां दूर होती हैं।
 
9. यदि भूत-प्रेत संबंधी परेशानी आ रही हो, तो पितरों के निमित्त श्मशान में एक दीपक जरूर लगाएं।
 
10. अपने घर की मुंडेर, दहलीज, खिड़की, बाथरूम, छत पर, दरवाजे, पर दीपक लगाने के साथ ही एक दीपक पड़ोसी के घर में भी शुभ शगुन का जरूर रखना चाहिए। 
 
diwali n diye
ALSO READ: शुभ की जगह लिखें कर्म : दीपावली की आकर्षक शुभकामनाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

प्राचीन भारत में भी होती थी लव मैरिज, ये थे हिंदू नियम

Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें 03 मई का राशिफल क्या कहता है

मांगलिक लड़की या लड़के का विवाह गैर मांगलिक से कैसे करें?

एकादशी पर श्रीहरि विष्णु के साथ करें इन 3 की पूजा, घर में लक्ष्मी का स्थायी वास हो जाएगा

03 मई 2024 : आपका जन्मदिन

03 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख