Hanuman Chalisa

सालभर शुभ फल देंगी, दशहरे पर 5 बातें

Webdunia
हिन्दू धर्म में दशहरे को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं, और कई तरह से यह त्योहार महत्वपूर्ण माना जाता है। रावण दहन, शस्त्र पूजन और सोना पत्ती बांटकर यह भाईचारे का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन कुछ विशेष बातें, सालभर आपके लिए शुभ और सुखदायी साबित हो सकती हैं। जानिए कौन सी हैं वे 5 बातें ...
1 दशहरे के दिन शमी के वृक्ष का पूजन साल भर के लिए धन और संपन्नता का सुख देता है। माना जाता है कि इस दिनकुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्राएं देने के ल‌िए शमी के पत्तों को सोने का बना द‌िया था। तभी य‍ह इस वृक्ष के पूजन और इसकी पत्त‍ियां भेंट करने की परंपरा है।
 
2 शमी के वृक्ष का पूजन तो महत्वपूर्ण है ही, अगर आप दशहरे के दिन शमी का पौधा लकर अपने घर में लगाते हैं, तो यह साल भर आपको समृद्धि देता है। इसके लिए नियमित रूप से इसका पूजन और दीपदान आवश्यक है।
 
3 दशहरे केदिन मां दुर्गा की विदाई होती है, जिससे मन में भी एक खालीपन से छा जाता है। लेकिन मां अंबे वर्ष भर समृद्धि के रूप में आपके घर में मौजूद रह सकती हैं। इसके लिए मां दुर्गा के पैरों को एक लाल कपड़े से पोंछकर, कपड़े को तिजोरी में रख दीजिए। वर्षभर पैसों की कमी नहीं होगी।
 
4 रावण रूपी बुराई को पवित्र अग्नि में जलाने के बाद, जो लकड़ियां बचती हैं, वे पवित्र और सकारात्मक मानी जाती हैं। इनमें से कुछ लकड़ी लाकर घर में किसी विशेष स्थान पर रखें। यह साल भर आपके परिवार को बुरी नजर और नकारात्मकता से बचाए रखेंगी।
 
5 दशहरे के दिन अगर कहीं नीलकंठ के दर्शन होते हैं, तो यह आपके लिए विशेष शुभफलदायी साबित होता है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो साल भर आपका सौभाग्य आपके साथ रहेगा।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

धार की भोजशाला से मौलाना कमाल मस्जिद तक: जानिए इतिहास में कब और कैसे हुआ बदलाव

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

अगला लेख