Dussehra ke Upay: दशहरा पर करें रात में ये 5 अचूक उपाय और सभी समस्याओं से मुक्ति पाएं

दशहरा के अचूक उपाय, सभी संकटों और कर्ज से मुक्ति दिलाए

WD Feature Desk
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 (17:02 IST)
Dussehra ke din ke upay: आश्विन माह की दशमी के दिन दशहरा और विजयदशमी का पर्व एक साथ मनाया जाता है। इसी दिन रावण का वध श्रीराम ने किया और इसी दिन माता दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इस बार दशहरा 12 अक्टूबर 2024 शनिवार को मनाया जा रहा है। इस दिन रात को मात्र 5 अचूक उपाय करने सभी समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। ALSO READ: Ayudha puja date time: दशहरा के दिन आयुध पूजा का क्या है विजय मुहूर्त, जानिए पूजा विधि
 
1. धन-समृद्धि के लिए दशहरे पर करें ये उपाय: मान्यताओं अनुसार दशहरे पर रात में रावण दहन के बाद गुप्त दान करना बेहद शुभ माना गया है। इससे आर्थिक संकट दूर होता है और शुभता बढ़ती है। इसके अलावा दशहरे के दिन शाम को माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए मंदिर में झाड़ू दान करने से धन और समृद्धि बढ़ती है। आप चाहे तो यह भी कर सकते हैं कि दशहरे के दिन से लेकर लगातार 43 दिनों तक कुत्ते को प्रतिदिन बेसन के लड्डू खिलाएं। इससे आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी।
 
2. नकारात्मकता दूर करने के लिए दशहरा पर करें ये उपाय: दशहरे के दिन एक फिटकरी के टुकड़े को सभी घर के सदस्यों पर से वार कर उसे छत या सुनसान जगह पर खुद से पीछे की ओर अपने ईष्टदेव का ध्यान करते हुए फेंक दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
 
3. संकट से मुक्ति के लिए दशहरा पर करें ये उपाय: दशहरे पर सुंदरकांड की कथा कराने से सभी रोग और मानसिक परेशानियां दूर हो जाती है। विधिवत रूप से सुंदरकांड का पाठ रखकर हनुमानजी की आरती करें और प्रसाद वितरण करें।
 
4. कोर्ट-कचहरी से मुक्ति के लिए दशहरे पर करें ये उपाय: दशहरे के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सभी तरह के केस से मुक्ति मिलती है। शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
 
5. सेहत के लिए दशहरे पर करें ये उपाय: बीमारी या संकट हटाने के लिए एक साबूत पानीदार नारियल लें और उसे अपने ऊपर से 21 बार वारकर किसी रावण दहन की आग में डाल दें। ऐसा घर के सभी सदस्यों के ऊपर से वारकर करेंगे तो उत्तम होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Navratri 2024 : क्यों है नवरात्रि में गरबा और डांडिया का इतना महत्व

October Rashifal 2024 : अक्टूबर का महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

दीपावली 2024: जानें कब है दिवाली, 1 नवंबर या 31 अक्टूबर को? तिथि, मुहूर्त और ज्योतिषीय जानकारी

karwa chauth vrat 2024 date and time: करवा चौथ की कथा के अनुसार, कौन सा व्रत रखने से पति की उम्र बढ़ती है?

Shardiya navratri 2024 date: इस बार की शारदीय नवरात्रि लेकर आ रही है महामारी और मुसीबत, जानिए क्यों?

सभी देखें

धर्म संसार

Dussehra ke Upay: दशहरा पर करें रात में ये 5 अचूक उपाय और सभी समस्याओं से मुक्ति पाएं

Navratri tritiya devi Chandraghanta: शारदीय नवरात्रि की तृतीया की देवी चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र, कथा और शुभ मुहूर्त

Navratri Special : उत्तराखंड के इस मंदिर में छिपे हैं अनोखे चुम्बकीय रहस्य, वैज्ञानिक भी नहीं खोज पाए हैं कारण

Lalita panchami date time: उपांग ललिता व्रत कब रखा जाएगा, जानिए महत्व, पूजा का मुहूर्त और विधि

Navratri 2024: माता के इस मंदिर में खून चढ़ाकर मां को प्रसन्न करते हैं भक्त, सदियों से चली आ रही है यह विचित्र परंपरा

अगला लेख