Hanuman Chalisa

Ayudha puja date time: दशहरे के दिन आयुध पूजा का क्या है विजय मुहूर्त, जानिए पूजा विधि

WD Feature Desk
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (11:13 IST)
Dussehra Vijayadashami 2024: इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक रहेगा। दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर की रहेगी और 12 अक्टूबर को नवमी रहेगी। इसी दिन दशहरा और विजयादशमी का महापर्व भी मनाया जाएगा। दशहरा के दिन रावण दहन, अपराजिता देवी पूजा, देवी विसर्जन, आयुध पूजा, शमी पूजा और दशहरा मिलन का खास महत्व रहता है। आओ जानते हैं कि आयुध पूजा यानी शस्त्र पूजा का क्या है विजयी मुहूर्त।
 
दशहरा आयुध पूजा विजय मुहूर्त- अपराह्न 02:03 से 02:49 के बीच
 
12 अक्टूबर 2024 की दशहरा पूजा के शुभ मुहूर्त:-
सुबह की नवमी पूजा: प्रात: 05:06 से 06:20 के बीच। 
दोपहर की पूजा अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:45 से 12:32 के बीच।
शाम की पूजा: शाम 05:54 से 07:09 के बीच।
रात्रि की पूजा: अमृत काल में 06:28 से 08:15 के बीच।
Dussehra 2024
दशहरा पर शस्त्र पूजन विधि:
- दशहरे के दिन सुबह जल्दी उठकर साफ वस्त्र धारण करें। 
- इस दिन विजय मुहूर्त में पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। 
- इस मुहूर्त में शस्त्रों की पूजा की जाती है। 
- सभी शस्त्रों पर गंगाजल छिड़कर उन्हें पवित्र करें। 
- इसके बाद सभी शस्त्रों पर हल्दी या कुमकुम से तिलक कर फूल व शमी के पत्ते अर्पित करें। 
- इस दिन दान-दक्षिणा और गरीबों को भोजन कराएं। 
- इस दिन अपनों से बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। 
 
दशहरा पर शस्त्र पूजा सावधानी: 
1. आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी को शस्त्र पूजन का विधान है। 9 दिनों की शक्ति उपासना के बाद 10वें दिन जीवन के हर क्षेत्र में विजय की कामना के साथ चंद्रिका का स्मरण करते हुए शस्त्रों का पूजन करना चाहिए।
 
2. विजयादशमी के शुभ अवसर पर शक्तिरूपा दुर्गा, काली की आराधना के साथ-साथ शस्त्र पूजा की परंपरा है।
 
3. दशहरा पर्व के अवसर पर अपने शस्त्र को पूजने से पहले सावधानी बरतना न भूलें। हथियार के प्रति जरा-सी लापरवाही बड़ी भूल साबित हो सकती है। हथियार खतरनाक होते हैं इसलिए इनकी साफ-सफाई में बेहद सावधानी की जरूरत होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Devshayani Ekadashi 2026: वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी कब है?

शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश: 3 राशियों के अटके काम होंगे पूरे, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख