Dussehra 2023 : दशहरा उत्सव को कैसे मनाया जाता है?

Webdunia
How to celebrate Dussehra: हिन्दू सनातन धर्म दशहरा के उत्सव पर खास तरह का उत्साह रहता है। मान्यता के अनुसार इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर और श्रीराम ने रावण का वध किया था। यह बुराई पर अच्‍छाई की जीत का पर्व है। आओ जानते हैं कि विजयादशी यानी दशहरा का पर्व कैसे मनाया जाता है। इस बार दशहरा का पर्व 24 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा।
 
हम दशहरा कैसे मनाते हैं? | How to celebrate Dussehra festival:
 
1. दशहरे पर शुभ मुहूर्त में वाहन, शस्त्र, राम दरबार, मां दुर्गा, देवी अपराजिता और शमी वृक्ष का पूजन किया जाता है। हर घर में पूजा की परंपरा भिन्न भिन्न होती है, लेकिन पूजा अपराह्न को की जाती है।
 
2. दशहरे के दिन घर से रावण दहन देखने के लिए जाते समय नए या साफ सुथरे वस्त्र पहनें और तिलक लगाकर जाएं और रावण दहन का आनंद लें। 
 
3. रावण दहन देखने के बाद लौटते समय शमी के पत्ते लेकर आएं और उन्हें लोगों को देकर दशहरे की बधाई दें। 
4. घर लौटने वाले सदस्यों की महिलाएं आरती उतारकर स्वागत करें। दशहरे का पर्व परिवार के सभी सदस्य साथ मिलकर मनाते हैं। 
 
5. रावण दहन के बाद लोग एक-दूसरे के घर जाकर, छोटो को आशीर्वाद, बराबर वालों से गले मिलकर, बड़ों के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं।
 
6. इस दिन बच्चों को 'दशहरी' देने का भी प्रचलन हैं। बच्चे जब बड़ों का चरण छूते हैं तो दशहरी के रूप में बच्चों को रुपए, वस्त्र या मिठाई देते हैं। 
 
7. इस दिन खासतौर पर गिलकी के पकोड़े और गुलगुले यानी मीठे पकोड़े बनाने का प्रचलन है। पकोड़े को भजिए भी कहते हैं।
 
8. इस दिन दुर्गा सप्तशती या चंडी पाठ किया जाता है जिससे की माता का आशीर्वाद मिलता है।
 
9. दशहरे के दिन पीपल, शमी और बरगद के वृक्ष के नीचे और घर एवं मंदिर में दीया लगाने की परंपरा भी है। इससे घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है।
 
10. इस दिन अपने भीतर की एक बुराई को भी छोड़ने का संकल्प लेने की परंपरा है। यदि आपको लगाता है कि मुझे यह छोड़ना चाहिए तो श्रीराम या मां दुर्गा के समक्ष इसे छोड़ने का हाथ में जल लेकर संकल्प लें। 
 
11. इन दिन सारे गिले-शिकवे दूर करके अपनों को गले लगाकर उनसे पुन: रिश्ता कायम किए जाने का भी प्राचलन रहा है। आप उनके घर जाएं या उन्हें अपने घर बुलाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

कौन है निकोलस औजुला जिसे लोग कह रहे हैं बाबा वेंगा का बाप, 2025 में वर्ल्ड वॉर को लेकर की सबसे खतरनाक भविष्यवाणी

गंगा दशहरा: माता गंगा के जन्म की 3 रोचक कहानी

धूमावती जयंती पर करें ये साधना तो मिलेगी रहस्यमयी सिद्धि

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार कोरोना वायरस की अगली लहर कब आएगी?

अगला लेख