rashifal-2026

Dussehra 2024 Date: कब है दशहरा? 12 या 13 अक्टूबर को, कंफ्यूजन करें दूर

Vijayadashami 2024: विजयादशमी पर इस मुहूर्त में करें रावण दहन और शमी की पूजा

WD Feature Desk
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (15:05 IST)
Ravan dahan muhurat 2024: इस बार अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर कंफ्यूजन रहने के कारण दशहरे को लेकर भी भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो चली है। कई विद्वान उदयातिथि के अनुसार 12 अक्टूबर को नवमी पूजा की सलाह दे रहे हैं जिसके चलते लोग यह मान रहे हैं कि दशहरा अगले दिन यानी 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जबकि 12 अक्टूबर को ही दशहरा रहेगा। जानिए इसके पीछे का कारण।
दशमी तिथि प्रारम्भ- 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:58 बजे से।
दशमी तिथि समाप्त- 13 अक्टूबर 2024 को सुबह 09:08 बजे तक।
 
नोट : दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा, क्योंकि इस दिन प्रदोषकाल रहेगा और प्रदोषकाल में ही रावण दहन होता है। दशहरा दशमी तिथि की रात में ही मनाने की परंपरा है। 13 अक्टूबर को सुबह 09:08 बजे तक दशमी समाप्त होकर एकादशी लग जाएगी। इसलिए दशहरा 12 अक्टूबर की रात को मनाना ही उचित है। 12 अक्टूबर 2024 शनिवार के दिन दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन नवमी का पारण होगा, दोपहर में शस्त्र पूजा होगी, शमी पूजा होगी और रात में रावण दहन होगा। विजयादशमी पर देवी अपराजिता और शस्त्र की पूजा का खासा महत्व रहता है। आओ जानते हैं कि रावण दहन का शुभ मुहूर्त और कैसे करें रावण दहन।
 
12 अक्टूबर 2024 शनिवार को दशहरा पूजा के शुभ मुहूर्त:-
सुबह की नवमी पूजा: प्रात: 05:06 से 06:20 के बीच। 
दोपहर की पूजा अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:45 से 12:32 के बीच।
शाम की पूजा: शाम 05:54 से 07:09 के बीच।
रात्रि की पूजा: अमृत काल में 06:28 से 08:15 के बीच।
सर्वाथ सिद्धि और रवि योग : पूरे दिन
devi-Muhurat-2024-navami
कैसे करें रावण दहन: रावण दहन पूजा विधि
उल्लेखनीय है कि अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन माता दुर्गा के रूप कात्यायिनी ने महिषासुर का वध किया था। इसी की याद में विजयादशमी का उत्सव यानी विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है जबकि इसी दिन जब प्रभु श्रीराम ने इसी दिन दशानन रावण का वध कर दिया तो इस दिन को दशहरा भी कहा जाने लगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shukra tara asta: शुक्र तारा होने वाला है अस्त, जानिए कौनसे कार्य करना है वर्जित

Tadpatri bhavishya: ताड़पत्री पर लिखा है आपका अतीत और भविष्य, कब होगी मौत यह जानने के लिए जाएं इस मंदिर में

Margashirsha Month: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रारंभ: इन 7 खास कार्यों से चमकेगी आपकी किस्मत

Panchak November 2025: नवंबर 2025 में कब से कब तक है पंचक, जानें समय और प्रभाव

Kovidar: कोविदार का वृक्ष कहां पाया जाता है?

सभी देखें

धर्म संसार

29 November Birthday: आपको 29 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027, स्नान तिथियां घोषित, जानिए कब से कब तक चलेगा कुंभ मेला

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

Dhanu Rashi Varshik rashifal 2026 in hindi: पराक्रम का राहु और अष्टम का गुरु मिलकर करेंगे भविष्य का निर्माण

अगला लेख