Hanuman Chalisa

ईदुल फितर : कोरोना काल में घर पर कैसे मनाएं ईद, जानिए टिप्स

Webdunia
रमजान में पूरे महीने रोजे रखने के बाद ईद-उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस बार मीठी ईद 13 या 14 मई को मनाई जाएगी। रमजान-उल मुबारक माह के बाद ईद-उल फितर (ईद-उल-फित्र) के इस मुबारक दिन सुबह के वक्त मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में जमा होकर ईद की नमाज अदा करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना और लॉक डाउन के कारण ईद की नमाज अपने घरों में ही अदा करनी होगी। नमाज से पहले फितरा, जकात अदा किया जाता है। 
 
1. ईद अल्लाह से इनाम लेने का दिन है। नमाज के पहले हर मुसलमान के लिए फितरा देना फर्ज है। फितरे के तहत प्रति इंसान पौने दो किलो अनाज या उसकी कीमत गरीबों को दी जाती है। इसका मकसद यह है कि गरीब भी ईद की खुशी मना सकें। इस बार कोरोना के चलते यह संभव नहीं हो पाएगा। अत: आप जो भी फितरा देना चाहे उसकी कीमत या उतना अनाज गरीबों के नाम से अलग रख दें और फिर जब भी मौका मिले तब यह उन तक पहुंचा दें, जिनको आप देना चाहते थे।
 
2. कोरोना संक्रमण को देखते हुए घर से ही नमाज पढ़ें और आवश्यक एहतियात बरतें। 
 
3. जहां हर ईद को हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करते थे और एक-दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारक बाद देते थे लेकिन इस समय कोरोना और लॉकडाउन में यह संभव नहीं होगा, क्योंकि इन दिनों मस्जिदों और ईदगाहों में ताले लगे हुए हैं। अत: घर पर रहकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही इस त्योहार को सादगी से मनाएं।
 
4. घरों में नमाज अदा कर ईद मनाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते फोन, व्हाट्‍सअप पर ही ईद की मुबारकबाद देना उचित रहेगा।
 
5. ईद का त्योहार खुशी और मेलमिलाप का संदेश लेकर आता है। अत: इस बार खुशियों का यह त्योहार आपसी भाईचारे की भावना से मनाएं और किसी से भी मिलें तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए ही मिलें। 
 
6. इस बार ईद के त्योहार के लिए नए कपड़े नहीं ले पा रहे हैं तो कोई बात नहीं। घर में रखें कपड़ों को साफ और स्वच्छ करके इस त्योहार को मनाएं। 
 
7. इस बार मस्जिद न जाकर नमाज घर पर ही अदा करें, क्योंकि इस बार कोरोना महामारी और लॉक डाउन के बीच बाजारों से रौनक गायब है। 
 
- आरके.

ALSO READ: Eid Ul Fitr Food : मीठी ईद, ईद-उल-फितर पर इन पकवानों से महकेंगे घर

ALSO READ: Eid ul Fitr 2021: जानिए इस बार कब मनाया जाएगा ईद का त्योहार?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 मार्च, 2026)

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

अगला लेख