अल्‍लाह पाक ने दी हैं, रमजान शरीफ की पांच चीजें

रमजान के इनाम, जो हमको मिले हैं...

Webdunia
Ramadan 2014

हजरत अबू हुरैरह रजिअल्‍लाहु तआला अन्‍हू ने हुजुरे अकरम सल्‍लल्‍लाहु अलैहि व सल्‍लम को फरमाते हुए सुना कि मेरी उम्‍मत को रमजान शरीफ में पांच चीजों अल्‍लाह पाक ने खास तौर पर दी हैं, जो दूसरी उम्‍मतों को नहीं दी गई।

(1) यह कि रोजेदार के मुंह की बू (जो खाली पेट रहने की वजह से आती है) अल्‍लाह को मुश्‍क की खुशबू से ज्‍यादा पसंद है, (क्‍योंकि बंदा सिर्फ अल्‍लाह को राजी करने के लिए अपना खाना-पीना छोड़े होता है)

(2) यह कि उनके लिए दरिया की मछलियां तक दुआ करती हैं और इफ्तार के वक्‍त तक करती रहती हैं।

(3) हर रोज जन्‍नत रोजदार के लिए सजाई जाती है, फिर अल्‍लाह पाक फरमाता है कि जल्‍दी ही मेरे नेक बंदे तुझ में रहने आएंगे।

(4) रमजान में शैतान और उसके साथी कैद कर दिए जाते हैं।

(5) रमजान की आखिरी रात में (जिस दिन ईद का चांद दिखता है) रोजेदारों के सारे गुनाह माफ करके मगफिरत कर दी जाती है।

सहाबा रजिअल्‍लाहु तआला अन्‍हू ने अर्ज किया कि क्‍या यह रात शबे कद्र है।

फरमाया नहीं बल्कि दस्‍तूर यह कि मजदूर को काम खत्‍म होने के वक्‍त मजदूरी दे दी जाती है (यानी हमने पूरे रमजान जो रोजे रखे, तरावीह पढ़ी, कुरान शरीफ की तिलावत की, तस्‍बीह पढ़ी, उसका मेहनताना अल्‍लाह पाक रमजान की आखिरी रात में दे देता है)।

Show comments

क्या कर्मों का फल इसी जन्म में मिलता है या अगले जन्म में?

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में वोट देकर सुधारें अपने ग्रह नक्षत्रों को, जानें मतदान देने का तरीका

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

Astrology : एक पर एक पैर चढ़ा कर बैठना चाहिए या नहीं?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Varuthini ekadashi 2024: वरुथिनी व्रत का क्या होता है अर्थ और क्या है महत्व