रमजान: जिंदगी गुजारने की ट्रेनिंग

- जावेद आलम

Webdunia
ND

असल में तो रमजान एक ट्रेनिंग है कि इस दुनिया में रहते हुए, पूरी दुनिया के कामकाज करते हुए हमें कैसी जिंदगी गुजारना चाहिए। यह सिखाता है कि आम दिनों में भी हम अपनी इच्छाओं पर काबू रखें। मन को भटकने न दें। ऐसे तमाम कामों से दूर रहें जिनसे अल्लाह नाराज होता है। अपने हाथ-पैर, यहाँ तक कि अपनी आँखों और कानों को भी बुरे कामों को करने, देखने-सुनने से रोकें।

रमजान का एक पैगाम यह भी है कि हम दूसरों की दुःख-तकलीफों को महसूस करना सीखें। इसीलिए रमजान में भूखे रहने का हुक्म है जिससे हमें उन लोगों की तकलीफ का अहसास हो जिन्हें खाना नहीं मिल पाया। जो भूखे हैं। यह आज्ञा पालन व रब के समक्ष पूर्ण समर्पण का उदाहरण भी है। रोजेदार चाहें तो छुपकर कुछ भी खा-पी सकते हैं लेकिन रोजा रब के लिए रखा जाता है, सो पूरी अकीदत, पूरी श्रद्धा से इसके नियमों का पालन किया जाता है।

रमजान हमें रब के अहकामात पर चलना व उसकी बंदगी करना भी सिखाता है। यह सिखाता है अल्लाह के हुक्मों के आगे सिर झुकाना, नत मस्तक हो जाना। वह ऐसे कि बहुत से काम जो हम आम दिनों में करते हैं, रमजान में उनकी मनाही हो जाती है। जैसे दिन में खाना-पीना। आम दिनों में इस पर कोई रोक नहीं है लेकिन रमजान में दिन के समय खाना-पीना हो ही नहीं सकता, क्योंकि रोजा इसकी इजाजत नहीं देता है। रोजा हर बालिग मर्द व औरत पर फर्ज यानी अनिवार्य है। रोजे की हालत में आप सूरज उगने के कुछ समय पहले से सूर्यास्त होने तक न कुछ खा सकते हैं, न पी सकते हैं। इससे रोजा टूट जाता है और बिना किसी मजबूरी के रोजा तोड़ देना बहुत बड़ा गुनाह है।

ND
इसी तरह रमजान की रातों में तरावीह की विशेष नमाज पढ़ी जाती है। यह भी उसके हुक्मों को बिना हील-हुज्जत के मानने का ही स्वरूप है। रोजे में दिन भर के कामकाज से थके-मांदे इंसान की ख्वाहिश होती है कि रात को अच्छे से आराम किया जाए। लेकिन रब का हुक्म और उसके रसूल हजरत मुहम्मद (सल्ल.) का तरीका है कि रात को विशेष बंदगी की जाए। सो तरावीह की लंबी नमाज के जरिए बंदा रब से कहता है कि मैं तेरे हुक्म को मानने वालों में से हूँ।

इसी तरह सहरी का मामला है। इसमें सूर्योदय से कुछ पहले थोड़ा-बहुत खाते हैं। सहरी के लिए हजरत मुहम्मद ने फरमाया है कि सहरी खाया करो, इसमें बरकत है। सहरी खाने का सवाब भी बहुत है। यहां भी वही बात है कि दिन भर की थकान, फिर रात की लंबी नमाज, उस पर अलस्सुबह उठना। जाहिर है ऐसे में बंदे का जी तो बहुत चाहता है कि बिस्तर बिलकुल न छोड़े, लेकिन हुक्म भी तो पूरा करना है। सो सहरी खाकर रोजा रखा जाता है।

असल में यह सारी ट्रेनिंग है। इसकी कि अल्लाह के नेक बंदे अपनी पूरी जिंदगी इसी तर्ज पर गुजारें। वे अल्लाह के हुक्मों को मानें, हराम यानी बुरी बातों से बचें, दीन-दुखियों का दुःख-दर्द महसूस करें व उनकी मदद करें। रोजा रखने वालों को इन बातों पर गौर करना चाहिए ताकि दुनिया के सामने वे एक मिसाल पेश कर सकें।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इस करवा चौथ पार्टनर के साथ प्लान करें एक रोमांटिक टूर पैकेज, साथ बिताइए रोमांटिक समय

दिवाली के पहले 2 शुभ योगों से युक्त गुरु पुष्य नक्षत्र का योग, जानिए क्या रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Navratri 2024 Upay: शारदीय नवरात्रि में बुरी नजर से बचाएंगे लौंग के ये चमत्कारी उपाय

Navratri 2024 Upay: शारदीय नवरात्रि में कपूर के चमत्कारी उपाय

Karva Chauth 2024: करवा चौथ पर इन चीज़ों की खरीद मानी जाती है शुभ

सभी देखें

धर्म संसार

दशहरे के दिन यदि यह घटना घटे तो समझो होने वाला है शुभ

प्रयागराज महाकुंभ मेले में शराबी व मांसाहारी पुलिस वाले ड्यूटी से रहेंगे बाहर

विजयादशमी 2024: इन 5 कारणों से मनाया जाता है दशहरा का पर्व

Guru Pushya Nakshatra 2024: 24 अक्टूबर 2024 को गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ 2 अत्यंत शुभ योग, जानें क्या करें

इस दशहरे पर बनाएं बंगाल की लोकप्रिय यह खास मिठाई