शब-ए-कद्र पोशीदा है, उसे तलाशें

Webdunia
ND
अल्लाह तआला रमजान के आखिरी अशरे में की गई इबादतों की मकबूलियत बढ़ा देता है। यह पूरा अशरा इबादत का है, क्योंकि इन्हीं रातों में शब-ए-कद्र भी शामिल है। अल्लाह ने शब-ए-कद्र को इस अशरे की रातों में पोशिदा (छिपा हुआ) रखा है, इसे तलाश कर इसकी कद्र करनी चाहिए। काजी-ए-शहर ने शुक्रवार को रमजान के तीसरे जुमे की नमाज से पहले बयान में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि शब-ए-कद्र की रात इबादत करने वाले के पिछले गुनाह माफ कर दिए जाने का वायदा अल्लाह तआला ने किया है, लेकिन यह रात कब होगी, इस बारे में खुलासा नहीं किया। इसकी पहचान यह जरूर बताई गई है कि यह रमजान के आखिरी अशरे की 21, 23, 25, 27 या 29 वीं रात में हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसलिए हर मुसलमान को आखिरी अशरे के पूरे दिनों और खासकर विशेष रातों की इबादत का ख्याल रखना चाहिए।

अलविदा जुमे की तैयारियाँ : रमजान माह का अलविदा जुमा अगले शुक्रवार (18 सितंबर) को मनाया जाएगा। खास तरीके से मनाए जाने वाले इस दिन से पहले रमजान की शब-ए-कद्र की रात भी होने से इसका महत्व बढ़ गया है। इसके मद्देनजर बाजार कपड़े, जूते-चप्पल सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की दुकानें से सज गए हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Durga ashtami Puja vidhi: शारदीय नवरात्रि 2024: दुर्गा अष्टमी पूजा की विधि, महत्व, मंत्र, भोग, कथा और उपाय

Dussehra 2024 date: दशहरा पर करते हैं ये 10 महत्वपूर्ण कार्य

Navratri 2024: देवी का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर जहां बदलती रहती है माता की छवि, भक्तों का लगता है तांता

Dussehra: दशहरा और विजयादशमी में क्या अंतर है?

सिर्फ नवरात्रि के 9 दिनों में खुलता है देवी का ये प्राचीन मंदिर, जानिए क्या है खासियत

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा दिन, जानें 09 अक्टूबर का राशिफल

09 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

09 अक्टूबर 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Navratri Saptami devi maa Kalratri: शारदीय नवरात्रि की सप्तमी की देवी कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, आरती, कथा और शुभ मुहूर्त

Dussehra 2024 date: दशहरा कब है, क्या है रावण दहन, शस्त्र पूजा और शमी पूजा का शुभ मुहूर्त?