आमलकी एकादशी के दिन करें ये 5 शुभ कार्य, होगा धनलाभ

Webdunia
1. आमलकी एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु को एकाक्षी नारियल अर्पित करें और फिर पूजा करने के बाद एकाक्षी नारियल को एक पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है। या एक साफ-स्वच्छ पीला वस्त्र बिछाएं और उस पर कुछ आंवले रखें। इसके बाद उस पर लाल सिंदूर लगाएं, पेठा चढ़ाएं और धूप-दीप जलाकर पूजा करें। फिर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें। इसके बाद उस पीले कपड़े में आंवले लपेटकर घर की तिजोरी में रख दें।
 
2. एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष की नौ परिक्रमा करने तथा आंवले का सेवन करने से सौभाग्य और अच्छे स्वास्थ्य के योग बनते हैं। इतना ही नहीं धनलाभ के नए रास्ते भी खुलते हैं।
 
3. इस दिन शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण तथा लक्ष्मी-नारायण के साथ होली खेलकर उन्हें रंग, गुलाल अर्पित करके सर्वसुखों तथा अपार धनलाभ की कामना तथा प्रार्थना करने से जीवन में शुभ संयोग का निर्माण होता है तथा जीवन के कष्ट दूर होकर मनुष्य धनवान बनता है। 
 
4. एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु पर पीले रंग के 21 ताज़ा फूलों से तैयार की गई एक माला चढ़ाएं। आंवले के वृक्ष के तने पर 7 बार सूत का धागा लपेटें और घी का दीया जलाएं, इससे श्रीविष्‍णु तथा माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर धनवान बनने का आशीष देती है। नरसिंह भगवान को खोए से बनी मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से विवाह में आ रही अड़चने दूर होती है।
 
5. एकादशी की रात्रि में श्री विष्णु जी के समक्ष 9 रुई की बत्तियों का दीपक जलाने से शिव-पार्वती तथा विष्णु-लक्ष्मी से अपार धन का आशीर्वाद मिलता हैं।


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

29 मार्च 2025 को बन रहे हैं 6 अशुभ योग, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, करना होंगे 5 उपाय

गुड़ी पड़वा 2025: खुशियों और उमंग से भरे इन गुड़ी पड़वा शायरी और संदेशों से बढ़ाएं त्योहार की रौनक

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

धर्म संसार

उज्जैन के इस शक्तिपीठ पर राजा विक्रमादित्य ने 11 बार देवी को अर्पित किया था अपना शीश, जानिए मंदिर से जुड़े रहस्य

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता, जानें 26 मार्च का दैनिक राशिफल

26 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

26 मार्च 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख