Publish Date: Wed, 14 Jun 2023 (12:34 IST)
Updated Date: Wed, 14 Jun 2023 (12:49 IST)
Yogini Ekadashi 2023: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस एकादशी का व्रत 14 जून 2023 को रखा जा रहा है। यह एकादशी तीनों लोकों में प्रसिद्ध होने के साथ ही परलोक में मुक्ति देने वाली मानी गई है। इसी के साथ जो इस एकादशी का व्रत रखता है वह 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के पुण्य प्राप्त करता है।
योगिनी एकादशी पर गजकेसरी योग :
-
गुरु और चंद्रमा के एक ही राशि में होने से गज केसरी योग बनता है।
-
इस वक्त गुरु और चंद्र मेष राशि में होकर 12वें भाव में स्थित है। इस दिन शोभ योग भी है।
-
गजकेसरी योग को धन प्रदान करने वाला योग माना जाता है।
-
गज यानी हाथी और केसरी यानी स्वर्ण होता है।
-
यह बल और धन से जुड़ा योग माना गया है।
-
ऐसे में मात्र एक कार्य कर लेंगे तो होगा धन का अपार लाभ।
मात्र एक उपाय करें : इस दिन विधिवत रूप से श्रीहरि विष्णु की पूजा करें। पूजा के बाद आरती करें। आरती के बाद गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। इसके बाद पीली वस्तुओं का दान करें और अंत में आप कभी पर भी पौधा रोपण करें। उक्त कार्य करने से जहां पितरों का आशीर्वाद मिलेगा वहीं जीवन की सभी समस्याओं का समाधान होकर धन लाभ होगा।