Hanuman Chalisa

पितरों को अधोगति से मुक्ति देने वाली इंदिरा एकादशी की 5 खास बातें

Webdunia
आश्‍विन माह में इंदिरा एवं पापांकुशा एकादशी आती है। श्राद्ध के दौरान इंदिरा एकादशी आती है। अंग्रेजी कैलेंडर 2021 के अनुसार इस बार यह एकादशी 2 अक्टूबर शनिवार को रहेगी। आओ जानते हैं इस एकादशी की 5 खास बातें।
 
 
दशमी पर सूर्यास्त के बाद भोजन पर प्रतिबंध लगाने के बाद इंदिरा एकादशी पारणा 3 अक्टूबर को 06:14:47 से 08:36:54 के बीच किया जाएगा।
 
1. इस एकादशी को करने से पितरों को अधोगति से मुक्ति मिलती है। पितरों की आत्मशांति के लिए यह एकादशी करते हैं। माना जाता है कि यदि आपके कोई पूर्वज जाने-अंजाने हुए अपने पाप कर्मों के कारण यमलोक में अपने कर्मों का दंड भोग रहे हैं तो इस एकादशी पर विधिपूर्वक व्रत करके इस व्रत के पुण्य को उनके नाम पर दान कर दिया जाए तो उन्हें इस दंड से छुटकारा मिलकर स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
 
2. इस दिन शालिग्राम की मूर्ति का पूजन करें, ब्राह्मणों को भोजन कराने और पितरों का तर्पण करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं।
 
3. इस एकादशी पर गाय, कौए, कुत्ते, चींटी, मछली को भी भोज्य कराएं और साथ ही पीपल देव के नीचे अन्न जल रखें। उपरोक्त सभी पहले देवताओं को अग्निग्रास दें। इस कर्म से एकादशी का फल दोगुना हो जाएगा।
 
4. इस एकादशी का व्रत रखने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।
 
5. इस दिन पूजा करके आप जाने-अनजाने में हुए अपने पाप कर्मों से छुटकारा भी पा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

Bakrid 2026: मुस्लिम लोग बकरीद क्यों मनाते हैं?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मई, 2026)

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

अगला लेख