Hanuman Chalisa

13 सितंबर को इंदिरा एकादशी, जानें कैसे करें व्रत और पूजन के शुभ मुहूर्त

Webdunia
पौराणिक मान्यता के अनुसार पितरों की आत्मा की शांति के लिए एवं उनके उद्धार के लिए श्राद्ध पक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी बहुत अधिक महत्व माना गया है और इसी उद्देश्य के लिए यह व्रत रखा जाता है। वर्ष 2020 में यह एकादशी 13 सितंबर 2020, रविवार को मनाई जा रही हैं। 
 
आइए जानें एकादशी व्रत करने की विधि एवं पूजन के शुभ मुहूर्त- 
 
पूजन विधि :- आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की दशमी के दिन प्रात:काल उठकर श्रद्धापूर्वक स्नान करें और फिर अपने पितरों का श्राद्ध करें और एक बार भोजन करें। प्रात:काल होने पर एकादशी के दिन दातून आदि करके स्नान करें, फिर व्रत के नियमों को भक्तिपूर्वक ग्रहण करते हुए प्रतिज्ञा करें कि मैं आज संपूर्ण भोगों को त्याग कर निराहार एकादशी का व्रत करूंगा।
 
करें शालिग्राम की मूर्ति की पूजा :- इस पूजा के लिए शालिग्राम की मूर्ति को स्थापित करें। शालिग्राम की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं तथा पूजा के दौरान भोग लगाना चाहिए। पूजा समाप्त होने पर शालिग्राम की मूर्ति की आरती करें। 
 
ब्राह्मणों को भोजन कराएं : पूजा के दौरान कहें ‘हे अच्युत! हे पुंडरीकाक्ष! मैं आपकी शरण हूं, आप मेरी रक्षा कीजिए। पूजा के बाद नियमों का खास ध्यान रखते हुए ब्राह्मणों का भोजन तैयार करें और उन्हें भोजन कराएं, साथ ही दक्षिणा भी दें।
 
ऐसा माना जाता है कि कोई भी मनुष्य यदि इंदिरा एकादशी की तिथि इस एकादशी का व्रत रखता है और पितृ तर्पण तथा ब्राह्मण भोग करवा‍ता हैं तो उसके पितरों को अवश्य स्वर्गलोक प्राप्त होता है। इसके अलावा इंदिरा एकादशी व्रत करने के अनेक पुण्य लाभ भी हैं। 

ALSO READ: पितरों को अधोगति से मुक्ति देने वाली इंदिरा एकादशी 13 सितंबर 2020 को
 

इंदिरा एकादशी पूजन के शुभ मुहूर्त :- 
 
एकादशी तिथि 13 सितंबर 2020 को सुबह 4 बजकर 13 मिनट से प्रारंभ होकर 14 सितंबर 2020 सुबह 03 बजकर 16 मिनट तक पर समाप्त होगी।
 
इंदिरा एकादशी व्रत पारण का समय : 14 सितंबर को दोपहर 01:30 से दोपहर 03:59 तक रहेगा।

ALSO READ: Indira ekadashi 2020 : इंदिरा एकादशी रविवार को, पढ़ें पौराणिक कथा

ALSO READ: Ekadashi Rules : एकादशी व्रत करने से पूर्व जा‍न लीजिए ये 7 खास नियम


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

अगला लेख