जया एकादशी 2021 : जानिए भीष्म एकादशी के 4 फायदे

अनिरुद्ध जोशी
माह में 2 एकादशियां होती हैं अर्थात आपको माह में बस 2 बार और वर्ष के 365 दिनों में मात्र 24 बार ही नियमपूर्वक एकादशी व्रत रखना है। हालांकि प्रत्येक तीसरे वर्ष अधिकमास होने से 2 एकादशियां जुड़कर ये कुल 26 होती हैं। माघ में षटतिला और जया एकादशी आती है। जया एकादशी को अजा और भीष्म एकादशी भी कहते हैं। आओ जानते हैं इस व्रत को रखने से 4 फायदे।
 
 
जया एकादशी 23 फरवरी 2021 मंगलवार को है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस व्रत का महत्व भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठर को बताया। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा में धूप, फल, फूल, दीप, पंचामृत आदि का प्रयोग करें।
 
फायदे : 
1. मान्यता है कि इस एकादशी के उपवास से व्यक्ति को हर तरह के पापों से मुक्ति मिलती है और वह मोक्ष को पा लेते हैं। 
 
2. जया एकादशी व्रत रखने से व्यक्ति भूत-पिशाच आदि योनियों में नहीं जाता है।
 
3. पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति एकादशी करता रहता है, वह जीवन में कभी भी संकटों से नहीं घिरता।
 
4. इस एकादशी के व्रत को रखने से आर्धिक समस्याएं दूर होती है और धन और समृद्धि बनी रहती है।
 
5. इस बार जया एकादशी का व्रत रवियोग और त्रिपुष्कर योग हो रहा है तो इसका महत्व बढ़ जाता है। 
 
सावधानी : इस दिन न तो चने और न ही चने के आटे से बनी चीजें खाना चाहिए। शहद खाने से भी बचना चाहिए।
 
एकादशी तिथि प्रारम्भ- फरवरी 22, 2021 को 05:16pm बजे
एकादशी तिथि समाप्त- फरवरी 23, 2021 को 06:05pm बजे
जया एकादशी पारणा शुभ मुहूर्त- 24 फरवरी को सुबह 06 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 09 मिनट तक.
पारणा अवधि- 2 घंटे 17 मिनट.

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Maa lakshmi beej mantra : मां लक्ष्मी का बीज मंत्र कौनसा है, कितनी बार जपना चाहिए?

Mahabharata: भगवान विष्णु के बाद श्रीकृष्‍ण ने भी धरा था मोहिनी का रूप इरावान की पत्नी बनने के लिए

अगला लेख