suvichar

आज मोक्षदा एकादशी है जानिए 11 बड़ी बातें

Webdunia
1. आज मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi 2021) मनाई जा रही है। इस एकादशी तिथि के स्वामी श्री विष्णु है, इनके पूजन से यह एकादशी पुण्यफल देती है। 
 
2. मार्गशीर्ष एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती एकसाथ मनाई जाती है। अत: भगवान श्री विष्णु तथा भगवान कृष्ण की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है तथा पूर्वजों को स्वर्ग तक पहुंचने में मदद मिलती है। अत: इस दिन पूजा-अर्चना करके उपवास रखने और मोक्ष की प्रार्थना करने मात्र से ही मनुष्य का कल्याण होता है, क्योंकि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत युद्ध के समय अपने प्रिय अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया था। हिंदुओं के पवित्रतम ग्रंथों में से एक श्रीमद्भगवद्‌गीता है।

 
3. मोक्षदा एकादशी सभी एकादशियों में समस्त पापों को नष्‍ट करने वाली, मानसिक शांति देने वाली और पापनाशक मानी गई है। 
 
4. आज का दिन पितरों को मुक्ति के लिए बहुत खास हैं, क्योंकि जिन पितरों को मोक्ष प्राप्त नहीं हुआ है या जो नरक में रह गए हैं, उनके लिए आज के दिन एक लोटे पानी में थोड़े-से काले तिल मिलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पितृ तर्पण करने से पितरों को वैकुंठ मिलता है। 
 
5. मोक्षदा एकादशी व्रत करने वाले भक्तों के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होकर यह मोक्ष दिलाने वाली तथा जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति भी दिलाती है।
 
6. मार्गशीर्ष एकादशी व्रत रखने से व्रत रखने वाले तथा उनके पितरों के लिए भी मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। mokshada ekadashi 
 
7. यह व्रत करने वाले या इसका महत्व पढ़ने मात्र से व्रतधारियों का यश संसार में सर्वत्र फैलने लगता है तथा अनेक पापों को नष्ट करके मोक्ष का रास्ता दिखलाती है।

 
8. मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की यह एकादशी वायपेय यज्ञ का फल देने वाली मानी गई है। इस व्रत से बढ़कर मोक्ष देने वाला और कोई व्रत नहीं है। 
 
9. एकादशी के दिन पीली वस्तुओं से भगवान श्री विष्णु का पूजन करने से पूर्ण श्रद्धा के साथ व्रत रखने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
 
10. हिंदू धर्मशास्त्रों में मोक्षदा एकादशी व्रत सर्वश्रेष्ठ और कल्याणकारी माना गया है। मार्गशीर्ष शुक्ल ग्यारस के दिन एकादशी का उपवास व्रत के नियमों का पालन करते हुए रखने से जीवन में अशुभता का नाश होकर शुभ फलों में वृद्धि होती है।

Ekadashi Vishnu
RK. 

 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

Holi n Bhang: होली पर चढ़ा भांग का नशा कैसे उतारें, पढ़ें 10 लाभकारी टिप्स

Dhulandi 2026: धुलेंडी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए खास बातें

होली पर युद्ध और चंद्र ग्रहण का संयोग– क्या है दोनों का रहस्यमय कनेक्शन?"

Dhulandi 2026: धुलेंडी पर गमी वाले घर जाकर करें ये 3 कार्य तो होगी शुद्धि

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

अगला लेख