Hanuman Chalisa

जया एकादशी पर शनि पूजन के मिलेंगे 10 लाभ, 5 राशियों पर है शनि भारी

Webdunia
शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (11:26 IST)
12 फरवरी 2022 शनिवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया और भीष्म एकादशी कहते हैं। इस बार यह एकादशी शनिवार को है इसलिए इस दिन शनि पूजा का भी महत्व है। शनि पूजा से मिलेंगे 10 लाभ। इस समय 5 राशियों पर शनि भारी है। 
 
 
5 राशियों पर है शनि भारी : इस वर्ष मिथुन, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन शनी इस वर्ष भारी है।
 
शनि पूजा के 10 लाभ :
 
1. शनि पूजा से शनि की साढेसाती और ढैय्या का असर नहीं होता है।
 
2. शनि पूजा से कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है।
 
3. शनि पूजा से पितृदोष का भी निवारण होता है। 
 
4. शनि पूजा से कुंडली में स्थित नीच के शनि के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
 
5. शनि पूजा से किसी भी प्रकार का कोई रोग है तो उससे छुटकारा मिलता है। अगर आप असाध्य रोग कैंसर, एड्स, कुष्ठरोग, किडनी, लकवा, साइटिका, हृदयरोग, मधुमेह, खाज-खुजली जैसे त्वचा रोग से त्रस्त तथा पीड़ित हो तो आप श्री शनिदेव का पूजन-अभिषेक अवश्य कीजिए।
 
6. शनि पूजा से कर्ज से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति धनवान बन जाता है। 
 
7. शनि पूजा से व्यापार में लाभ मिलता है। यदि आप कारखाना, लोहे से संबद्ध उद्योग, ट्रेवल, ट्रक, ट्रांसपोर्ट, तेल, पे‍ट्रोलियम, मेडिकल, प्रेस, कोर्ट-कचहरी से संबंधित हो तो आपको शनिदेव की पूजा करना चाहिए। यदि आपका पेशा वाणिज्य, कारोबार है और उसमें क्षति, घाटा, परेशानियां आ रही हों तो शनि की पूजा करें।
 
8. शनि पूजा से नौकरी में उन्नति और पदोन्नति मिलती है। बेरोजगर हैं तो नौकरी मिलती है क्योंकि शनि कर्मभाव का स्वामी होता है।
 
9. शनि पूजा से राहु और केतु के दोष मिट जाते हैं और जीवन में अचानक आने वाले हादसे, घटना और दुर्घटना नहीं होते हैं।
 
10. शनि पूजा से अगले पिछले सभी तरह के पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख