200 किमी गहराई में भारत

Webdunia
यह तो आप जानते ही होंगे कि दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला हिमालय का निर्माण महाद्वीपों की टक्कर से हुआ था, पर आपको शायद ही मालूम हो कि महाद्वीपों की इसी टक्कर ने भारत को धरती के ‘मैंटल’ में 200 किलोमीटर गहराई में धकेल दिया था।

जी हाँ, इंडो-ब्रिटिश शोधकर्ताओं की एक टीम ने दावा किया है कि महाद्वीपों की टक्कर ने भारत को धरती के ‘मैंटल’ में 200 किलोमीटर गहराई में धकेल दिया था।

दिल्ली विश्वविद्यालय और ब्रिटेन के नेशनल ओशनोग्राफी सेंटर के भूगर्भशास्त्रियों ने एक नए अध्ययन में पाया कि करीब नौ करोड़ साल पहले जब भारत और एशिया का टकराव हुआ तो भारतीय टेक्टोनिक प्लेट का कांटिनेंटल क्रस्ट एशियाई प्लेट के अंदर चला गया।

वैज्ञानिकों का मानना है कि कांटिनेंटल क्रस्ट के इतनी गहराई तक जाने की घटना को पहले कभी देखा या सुना नहीं गया था।

साउथेम्पटन के नेशनल ओशनोग्राफी सेंटर की प्रमुख शोधकर्ता अंजु पांडेय ने बताया ‘‘कांटिनेंटल क्रस्ट के इतनी गहराई तक जाने की घटना को हिमालय में पहले कभी देखा या सुना नहीं गया और बाकी संसार में भी यह अत्यंत दुर्लभ घटना है।’’

‘जियोलॉजी’ पत्रिका के ताजा अंक में प्रकाशित अध्ययन के नतीजों से उम्मीद है कि यह हिमालयीय टेक्टोनिक के कई आधारभूत मानकों में बदलाव लाएगा। (भाषा)

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

कंसीलर लगाने से चेहरे पर आ जाती हैं दरारें, तो अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स

क्या होता है Nyctophobia, कहीं आपको तो नहीं हैं इसके लक्षण?

चेहरे पर रोज लगाती हैं फाउंडेशन? हो सकती हैं ये 7 स्किन प्रॉब्लम

अंगड़ाई लेने से सेहत रहती है दुरुस्त, शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

रोज लगाते हैं काजल तो हो जाएं सावधान, आंखों में हो सकती हैं ये 5 समस्याएं