भारत को 'पर्यावरण दिवस' की मेजबानी

Webdunia
ND

संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी भारत को सौंपी है। मेजबान होने के नाते देश भर में इस विशेष दिन को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसे देखते हुए प्रधान मुख्य वनसंरक्षक ने सभी वनमंडलों समारोहपूर्वक मनाने के निर्देश दिए हैं।

यह फरमान बिलासपुर वनमंडल में भी पहुंच गया है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 'वन-मानव जाति की सेवा में प्रकृति' विषय पर आधारित है।

ND
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विश्व भर में विविध आयोजन होते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ हर साल इस विशेष दिन को मनाने के लिए अलग-अलग देश को मेजबानी देता है। इस बार यह जिम्मेदारी भारत को सौंपी है। केंद्रीय पर्यावरण वन मंत्रालय इसे अपना सौभाग्य मान रहा है। इसीलिए वे देशभर में आयोजन का स्तर वृहद तरीके से होगा। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ को भी भेजी गई है। इसी के तहत प्रधान मुख्य वनसंरक्षक कार्यायल से इस दिन को समारोहपूर्वक मनाने का फरमान दिया गया है। यह फरमान उन्होंने सभी वनसंरक्षक व वनमंडल कार्यालय में भेजा है। पर्यावरण दिवस पर किस तरह के आयोजन व क्या तैयारी करना है इस संबंध में उन्होंने आवश्यक टिप्स दिए हैं।

इसके तहत प्रत्येक वनवृत्त कार्यालय, वनमंडल कार्यालय, उपवनमंडल कार्यालय जिला अध्यक्ष कार्यालय व जिले के अन्य प्रमुख स्थलों में होर्डिग्स लगाने के लिए कहा है। सभी जगहों में होर्डिंग्स 2 जून लगाना अनिवार्य किए गए है। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन संयुक्त वन प्रबंधन समितियों की बैठक रखी जाएगी।

बैठक परिसर रक्षक के मुख्यालय में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री व वनमंत्री के संदेशों को पढ़ा जाएगा। इसके अलावा समितियों में साइकिल रैली भी निकालने के लिए कहा गया है।

Show comments

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी के स्मृति दिवस पर लघुकथा पाठ

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

Labour Day 2024 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?