Hanuman Chalisa

World Environment Day 2024: बढ़ते प्रदूषण के कारण जर्जर हो रहे भारत के ये 5 धरोहर

ताजमहल से लेकर राम सेतु तक, देश के धरोहरों को खतरा

WD Feature Desk
शुक्रवार, 31 मई 2024 (14:57 IST)
World Environment Day 2024
World Environment Day 2024 : हमारे देश में प्रदूषण ने एक गंभीर समस्या का रूप ले लिया है। इसकी वजह से हमारे आसपास के लोग कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं। कई प्रयासों के बावजूद, भारत का पर्यावरण लगातार खराब होता जा रहा है। इसका असर हमारे देश की खूबसूरत जगहों पर भी पड़ रहा है। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो हमारे लापरवाह रवैये की वजह से खतरे में हैं....ALSO READ: Sanitary Pad: महिलाओं के 'उन दिनों' की राहत बन रही पर्यावरण की आफत, सैनिटरी पैड डीकंपोज होने में लगते हैं 800 साल
 
1. महमूदाबाद एस्टेट, उत्तर प्रदेश : यह ऐतिहासिक इमारत अवधी वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है। मुगल काल में यह एक प्रशासनिक आवास हुआ करती थी। लेकिन आज यह इमारत जीर्ण-शीर्ण होती जा रही है। इसकी देखरेख में लापरवाही और पर्यावरण में बदलाव इसके खराब होने के मुख्य कारण हैं।
 
2. ताजमहल, आगरा : प्रदूषण के कारण ताजमहल की खूबसूरती पर ग्रहण लग गया है। लोग दावा करते हैं कि ताजमहल का रंग सफेद से पीला होता जा रहा है। यह विश्व धरोहर खतरे में है और आने वाले समय में इसका हाल और भी बुरा हो सकता है।
3. जैसलमेर फोर्ट, राजस्थान : यह ऐतिहासिक किला हमारी संस्कृति का एक खूबसूरत नमूना है। लेकिन पुरानी मिट्टी और बढ़ते सीवेज पानी के कारण यह खतरे में है। किले के नीचे की मिट्टी कमजोर हो रही है और सीवेज का पानी किले की नींव में घुस रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ खिसक रहे हैं, जिससे किला कमजोर होता जा रहा है।
 
4. राम सेतु : माना जाता है कि भगवान राम और उनकी सेना ने इस सेतु का निर्माण किया था। लेकिन आज कैनाल निर्माण के कारण यह सेतु क्षतिग्रस्त हो रहा है। अगर पर्यावरण में बदलाव इसी तरह जारी रहा, तो इस सेतु को सुरक्षित रखना मुश्किल होगा।
 
5. वैली ऑफ फ्लावर्स : बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग फूलों की खूबसूरत घाटियों को नष्ट कर रही है। कई फूलों की प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। बढ़ती आबादी और लैंडस्लाइड भी पहाड़ों पर बुरा असर डाल रहे हैं।
 
यह हमारी धरोहरों के लिए चिंता का विषय है। हमें अपने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने होंगे।
ALSO READ: इंदौर में डांस करते हुए रिटायर्ड फौजी को आया हार्ट अटैक, बच्‍चे नाटक समझकर बजाते रहे तालियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

कतर्नियाघाट में इको-टूरिज्म को मिली नई उड़ान, 2025-26 में 12 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, 24 लाख रुपए से अधिक का राजस्व

LIVE: भारी बारिश से मुंबई पानी-पानी, हाई टाइड का अलर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट: अविनाश शुक्ल के घर से मिले 1,121 अमेरिकी डॉलर, चंपत राय पर FIR की मांग

क्या भविष्य में बचा रहेगा इंडिया गठबंधन?

अमरनाथ यात्रा 2026: जम्मू से रवाना हुआ पहला जत्था, कल होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अगला लेख