Festival Posters

Delhi DSSSB Recruitment 2022 : दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड के 168 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें डिटेल्स

Webdunia
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने 20 अप्रैल 2022 से कई पदों पर भर्ती 2022 के ऑनलाइन आवेदन जारी कर दिए हैं। इसके लिए योग्य उम्मीदवार DSSSB (डीएसएसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करके इस खास मौके का फायदा उठा सकते हैं।

डीएसएसएबी भर्ती 2022 (DSSSB Recruitment 2022) अभियान के माध्यम से दिल्ली आर्काइव्स, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभागों में कई पदों पर यानी तकरीबन 168 पदों भर्ती की जाने वाली है तथा 09 मई 2022 तक इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन जमा किए जा सकते हैं। 
 
प्राप्त जारी विज्ञापन संख्या 06/22 के अनुसार, इस भर्ती (DSSSB Jobs) अभियान के माध्यम से मैनेजर, शिफ्ट इंचार्ज, प्रोटेक्शन ऑफिसर, डिप्टी मैनेजर, पंप ड्राइवर, असिस्टेंट आर्काइविस्ट, फिटर इलेक्ट्रिकल समेत कुल 168 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्म‍ीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई से लेकर मास्टर डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।

पोस्ट वाइज एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन डिटेल्स नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं तथा इसमें सभी पदों के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष है, जबिक अधिकतम आयु सीमा पदानुसार अलग-अलग रहेगी।योग्य उम्मीदवारों का चयन टीयर-1 या 2 और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाना तय है। इसके लिए आपको DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर क्लिक करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी जॉब नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना अतिआवश्यक होगा। 
 
पद विवरण-Delhi DSSSB Recruitment 2022
 
पंप ड्राइवर/ फिटर विद्युत द्वितीय श्रेणी/ इलेक्ट्रिक चालक द्वितीय श्रेणी/ मोटरमैन/ इलेक्ट्रिक मिस्त्री/ एसबीओ- 68 पद
मैनेजर (मैकेनिकल) दिल्ली परिवहन निगम - 24 पद
प्रोटेक्शन ऑफिसर - 23 पद
मैनेजर (सिविल) दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन - 01 पद,
डिप्टी मैनेजर (यातायात) दिल्ली परिवहन निगम बी - 3 पद
मैनेजर (आईटी) दिल्ली परिवहन निगम - 1 पद
मैनेजर (विद्युत) दिल्ली परिवहन निगम - 1 पद
बैक्टीरियोलॉजिस्ट दिल्ली जल बोर्ड - 2 पद
फिल्टर सुपरवाइजर दिल्ली जल बोर्ड - 18 पद
मैनेजर (यातायात) दिल्ली परिवहन निगम - 13 पद
शिफ्ट इंचार्ज दिल्ली जल बोर्ड - 08 पद
असिस्टेंट आर्काइविस्ट (दिल्ली आर्काइव ग्रेड-I) - 06 पद
 
कुल खाली- 68 पद। 

ALSO READ: UPSC Recruitment 2022 Notification: यूपीएससी CAPF AC भर्ती परीक्षा के 253 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूजीसी की नई गाइडलाइंस : OBC को शामिल करने पर क्यों मचा विवाद?

Rajasthan : वे खौफनाक वारदातें, जिनसे दहल गया था राजस्थान, इनके उम्रकैदी बने लव बर्ड, शादी के लिए पैरोल, क्यों शुरू हुआ विरोध

Apple iPhone 17e : सस्ते iPhone की वापसी, एपल के सबसे किफायती मॉडल के चर्चे

ऑटो वाले भैया का 'मौन व्रत', यात्रियों की बक-बक से तंग आकर ड्राइवर ने सीट पर लिखवाया ऐसा मैसेज

ट्रंप से ज्यादा मोदी और जिनपिंग ताकतवर क्यों? अमेरिकी एक्सपर्ट का चौंकाने वाला दावा

सभी देखें

नवीनतम

परीक्षा, तनाव और विद्यार्थी : दबाव के बीच संतुलन की राह

राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान

आरक्षण पर Supreme Court का बड़ा फैसला, जनरल कैटेगरी कोई कोटा नहीं, मेरिट सबके लिए समान

10th board exams 2026: 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

Anganwadi Bharti: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 4767 पदों पर भर्ती, क्या है योग्यता, कैसे करें आवेदन

अगला लेख