Hanuman Chalisa

Indian Army Recruitment 2022 : भारतीय सेना भर्ती 2022 अधिसूचना जारी, 133 पदों पर होगी नियुक्तियां

Webdunia
Indian Army Recruitment 2022 : भारतीय सेना भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार Indian Army (भारतीय सेना) ने हाल ही में रोजगार समाचार पत्र में एक वैकेंसी निकाली है, जिसमें नाई, चौकीदार तथा स्वास्थ्य निरीक्षक के कुल 133 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन प्रकाशित किया है। आप आवेदन भेजकर रिक्त पदों पर जॉब पा सकते हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक आयु सीमा- 18 से 25 वर्ष रखी गई है। 
 
रिक्त पदों के विवरण के अनुसार नाई- 12 पद, चौकीदार- 43 पद तथा स्वास्थ्य निरीक्षक- 58 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए पात्रता मानदंड एवं शैक्षिक योग्यता के अनुसार नाई- मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास अथवा समकक्ष के साथ नाई ट्रेड में प्रवीणता तथा चौकीदार पोस्ट के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास या समकक्ष योग्यता आवश्यक है। हेल्थ इंस्पेक्टर पदों पर नियुक्ति के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता और सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स सर्टिफिकेट होना आवश्‍यक है। 
 
उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले भारतीय सेना ग्रुप सी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उसके लिए नाई और चौकीदार पद के लिए आवेदनकर्ता को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विधिवत रूप से पूरा किया गया आवेदन पत्र, विधिवत स्व-सत्यापित, प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों के भीतर पीठासीन ऑफिसर (बीओओ-आई), मुख्यालय दक्षिणी कमान (बीओओ-आई) के पते पर भेजना होगा। 
 
इसी तरह स्वास्थ्य निरीक्षक के पदों पर आवेदन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विधिवत रूप से पूरा किया गया आवेदन पत्र, विधिवत स्वप्रमाणित, सीलबंद लिफाफे में कमांडिंग ऑफिसर, 431 फील्ड अस्पताल, पिन- 903431, c/o  56 APO के पते पर पंजीकृत/स्पीड पोस्ट द्वारा 06 जून 2022 को दोपहर 2 बजे तक भेजना होगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख