Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या है kamikaze drones जिसका इस्‍तेमाल कर रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही?

हमें फॉलो करें kamikaze drones
, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (15:55 IST)
यूक्रेन में तबाही मच रही है, जिस तरफ देखो आग के गोले बरस रहे, धुआं- धुआं हो रहा है और मौत की चित्‍कार सुनाई दे रही है। यह रूस की यूक्रेन मचाई जा रही तबाही है। हालांकि इसके पीछे कहा जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन पर 50 से ज्‍यादा मिसाइलें दागी है। जिसके बाद यूक्रेन में हालात भयावह हैं। इसमें ईरान से मंगाए गए कमिकाजी ड्रोन भी शामिल बताए जा रहे हैं। ये इन्‍हें बेहद खतरनाक ड्रोन माना जाता है। इन्‍हीं की वजह से यूक्रेन में एक तरह से तबाही आई हुई है।

इसके दो वेरिएंट होते हैं
आपको बता दें कि कमिकाजी ड्रोन को सुसाइड ड्रोन भी कहा जाता है। इसके साथ ही इन्‍हें कमिकाजी किलर ड्रोन्स (Kamikaze Killer Drones) भी कहा जाता है। इस ड्रोन के 2 वेरिएंट होते हैं- स्विचब्लैड 300 और स्विचब्लैड 600. स्विचब्लैड 300 का वजन तकरीबन 5 पाउंड का होता है और यह 15 मिनट तक हवा में उड़ कर सकता है। वही स्विचब्लैड 600 का वजन लगभग 50 पाउंड का है और यह 40 मिनट तक 40 मील की दूरी तक उड़ सकता है और उसके बाद 115 मील प्रतिघंटा की गति से हमला कर सकता है।

ऐसे करता है टारगेट
कमिकाजी ड्रोन एक तरह के रोबोटिक बम है। इसके बारे में जो सबसे खतरनाक बात है वो यह है कि यह तब तक अपने टारगेट के पास रहकर उड़ता है, जब तक कि वह पूरी तरह से सटीक तौर और समय पर हमला करने की स्थिति में ना आ जाए। जब यह तय हो जाता है कि निशाना चूकेगा नहीं, यह तभी हमला करता है। यह एक तरह से निर्देशित क्रूज मिसाइल और अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) का मिश्रण है। एनबीसी न्यूज के मुताबिक व्हाइट हाउस कि फैक्ट शीट इसे सौ रणनीतिकी यूएएस के बराबर का हथियार मानती है।

कितने खतरनाक हैं Kamikaze Killer Drones?
ये टकराते ही विस्फोट कर देते हैं। वह भी जानलेवा और बेहद विध्वंसकारी धमाका करते हैं। असल में यह उड़ने वाला हथियार है जो किसी भी तरह के जंग के लिए उपयुक्त है।
ये पहाड़ियों, इमारतों, जंगलों आदि में छिपे हुए दुश्मन को खोजकर उसके ऊपर आत्मघाती हमला कर देता है।
यह ड्रोन अपने सामने आने वाले दुश्मन को पहचानकर हमला करते हैं। विस्फोट से उड़ाता भी है।
इसके धारदार ब्लेड से तेज घाव भी हो सकता है। इसमें मौजूद विस्फोटक की मदद से यह टैंक और बख्तरबंद वाहन और आर्मर को भी उड़ा सकता है।
webdunia

कैसे पड़ा कमिकाजी नाम?
कमिकाजी एक जापानी शब्द है। यह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक अटैक करने वाली खास तरह की यूनिट से जुड़ा नाम था। इसमें सैन्य पायलट अपने लड़ाकू विमान क्रैश कर आत्मघाती अभियान को अंजाम दिया करते थे और अपने साथ दुश्मनों को भी खत्‍म कर देते थे। तब से किसी भी आत्मघाती अभियान के लिए कमिकाजी नाम इस्‍तेमाल किया जाने लगा।
Killer Kamikaze Drones की ताकत
  1. कमिकाजी एक जापानी शब्द है।
  2. कमिकाजी ड्रोन के 2 वेरिएंट होते हैं।
  3. स्विचब्लैड 300 और स्विचब्लैड 600.
  4. स्विचब्लैड- 300 का वजन 5 पाउंड होता है
  5. यह 15 मिनट तक हवा में उड़ता है।
  6. स्विचब्लैड- 600 का वजन 50 पाउंड है
  7. यह 40 मिनट तक 40 मील की दूरी तक उड़ सकता है।
  8. 115 मील प्रतिघंटा की गति से हमला कर सकता है।
  9. इन्‍हें (Kamikaze Killer Drones) भी कहा जाता है

Written & Edited: By Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिमी देशों को जयशंकर की खरी-खरी, आपने 'तानाशाह' चुना मगर रूस ने हमारे हितों को