Hanuman Chalisa

कौन हैं NEET Paper Leak Case में धराए आरोपी, कौन है मास्‍टरमाइंड और नेताओं से क्‍या है कनेक्‍शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 जून 2024 (13:45 IST)
who is neet paper leak mastermind amit anand : राष्ट्रीय प्रवेश सह-पात्रता परीक्षा (NEET) के कथित पेपर लीक को लेकर देशभर में हंगामा है। छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। राजनीति गर्म है। विपक्ष केंद्र सरकार को घेरेने की कोशिश कर रहा। केंद्र सरकार के साथ ही बिहार सरकार भी मामले की जांच कर रही है। जांच में पेपर लीक का नेटवर्क बहुत बडा नजर आ रहा है।

अब तक जो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, उनके कुछ नेताओं से भी कनेक्‍शन सामने आ रहे हैं, ऐसे में यह मुद्दा और ज्‍यादा गर्मा गया है। बता दें कि बिहार पुलिस ने इस संबंध में अभी तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 4 पर पेपर लीक के मुख्य साजिशकर्ता होने के आरोप हैं।
कौन हैं मुख्य आरोपी : नीट पेपर लीक में 4 'मुख्य सेटर' बताए जा रहे हैं। इनके नाम अनुराग, सिकंदर, नीतीश और अमित हैं। इन चारों ने पेपर लीक में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इनमें से सिकंदर, अनुराग का फूफा हैं। बिहार पुलिस को दिए बयान में अनुराग ने स्वीकार किया कि उसे परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्न पत्र मिल गया था, जिसे उसने याद कर लिया था। अनुराग ने कहा कि परीक्षा में भी वही प्रश्न आए, जो उसने याद किए थे

अनुराग ने पुलिस को क्या बताया : अनुराग ने अपने बयान में कहा, ‘मैं कोटा में तैयारी कर रहा था। मेरे चाचा सिकंदर यादवेंदु ने मुझे समस्तीपुर वापस आने को कहा और बताया कि परीक्षा की सेटिंग हो चुकी है’ उसने बताया कि मैं समस्तीपुर वापस आ गया और फूफा ने मुझे अमित आनंद और नीतीश कुमार के घर छोड़ दिया। दोनों ने रात भर मुझे उत्तर रटवाए। अगले दिन मैं परीक्षा देने गया तो मुझे वे सभी प्रश्न मिले जो मैंने तैयार किए थे’

सिकंदर पर क्या हैं आरोप : सिकंदर को सबसे पहले पटना के राजवंशी नगर स्थित एक घर से जले हुए प्रश्नपत्र बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। सिकंदर ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि आनंद और कुमार ने पेपर के लिए हर छात्र से 30-32 लाख रुपये मांगे थे। मीडिया के मुताबिक, ‘मैंने उनसे कहा कि मेरे 4 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। लालच में आकर मैंने प्रत्येक छात्र से कहा कि उन्हें पेपर के लिए 40 लाख रुपए देने होंगे’

अमित और नीतीश के खिलाफ क्या हैं आरोप : अमित ने कथित तौर पर पेपर लीक की योजना बनाने की बात स्वीकार की और खुलासा किया कि आवेदकों को पैसों के बदले में सामग्री दी गई थी। कथित तौर पर अमित के घर से पेपर और उत्तर पुस्तिका के जले हुए पन्ने मिले थे। नीतीश पहले भी कई परीक्षाओं के पेपर लीक में शामिल रहा है। नीतीश को इसी साल बिहार लोक सेवा परीक्षा के दौरान पेपर लीक के मामले में जेल भी जाना पड़ा था।

NEET को लेकर क्या है विवाद: NEET UG परीक्षा का आयोजन 5 मई को देशभर के 571 और विदेश के 14 शहरों में किया गया था। उस दौरान 8 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए थे। उसके बाद पेपर लीक को लेकर हंगामा हुआ था। इसके बाद जब परिणाम जारी हुआ तो उसमें रिकॉर्ड 67 उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया रैंकिंग (AIR-1) हासिल की थी। सभी के 720 में से 720 अंक आए थे। इस पर भी खूब हंगामा हुआ था।

कब हुई थी परीक्षा : बता दें कि NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी। 4 हजार 750 परीक्षा केंद्रों पर इसमें करीब 24 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन के देश के 750 सेंटरों के अलावा विदेश के 14 शहरों में किया गया था। उस दौरान 8 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए थे। NEET के नतीजे 14 जून को घोषित किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो जाने के कारण नतीजे 4 जून को ही घोषित कर दिए गए थे। जिस दिन लोकसभा चुनाव के परिणाम आए थे। इस सारी आशंकाओं के चलते कई छात्रों ने कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख