केंद्रीय सूचना आयुक्त सुषमा सिंह : प्रोफाइल

Webdunia
PR
भारतीय प्रशासनिक सेवा की सदस्य एवं झारखंड कैडर के 1972 बैच की आईएएस ‍अधिकारी सुषमा सिंह को सूचना आयुक्त बनाया गया है। सुषमा सिंह 23 सिंतबर 2009 को केंद्रीय सूचना आयुक्त बनीं। सुषमा सिंह का जन्म 22 मई 1949 को अविभाजित बिहार में हुआ था।

सुषमा की प्रारंभि‍क शि‍क्षा रांची में हुई। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स की पढा़ई खत्म करने के बाद पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया। सुषमा ने अपने करियर की शुरुआत बिहार से ही कि और सबसे पहले कृषि उत्पाद की कमिशनर बनीं।

इसके बाद वे प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शि‍क्षा विभाग और सोशल वेलफेयर विभाग की सचिव के साथ-साथ कई विभागों में मुख्य सचिव का पद संभाला। बिहार से झारखंड अलग राज्य बनने के बाद सुषमा सिंह राज्य की पहली गृह सचिव नियुक्त हुईं, जो बाद में राज्य की विकास आयुक्त बनीं।

इसके बाद वे केंद्र सरकार के वॉटर रिर्सोस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तथा ग्रामिण विभाग मंत्रालय की संयुक्त सचिव नियुक्त हुईं। सुषमा सिंह भारत के पंचायती राज मंत्रालय की सचिव तथा विकास मंत्रालय में नार्थ-इर्स्ट क्षेत्र की सचिव का भी पद संभाला। सुषमा सिंह 1972 से 1992 तक भारतीय प्रशासनिक सेवा की सदस्य रह चुकी हैं। इसके बाद वो केंद्र सरकार की सचिव बनीं।

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

सोशल मीडिया बना जान का दुश्‍मन, ट्रोलिंग ने ले ली मां की जान, वजह थी ये घटना?

पीएम मोदी का दावा, 5वें चरण में इंडी गठबंधन पूरी तरह परास्त

MP के बहुचर्चित नर्सिग फर्जीवाड़े मामले में लाखों की रिश्वत लेकर कैसे CBI के अधिकारियों ने दागी कॉलेजों को दी क्लीन चिट?

जयंत सिन्हा ने नहीं डाला वोट, भाजपा ने 2 दिन में मांगा जवाब

बारामूला में रिकॉर्ड मतदान पर क्या बोले पीएम मोदी?