Festival Posters

पं. मदनमोहन मालवीय : प्रोफाइल

Webdunia
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता महामना मदनमोहन मालवीय को 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी  वाजपेयी के साथ भारत का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' देने की घोषणा की गई। मदनमोहन मालवीय का जन्म 25  दिसंबर 1861 इलाहाबाद में हुआ था। 
 
वे भारत के पहले और अंतिम व्यक्ति थे जिन्हें 'महामना' की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया। पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृभाषा तथा भारत माता की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले  मालवीयजी ने राष्ट्र की सेवा के साथ ही साथ नवयुवकों के चरित्र-निर्माण के लिए और भारतीय संस्कृति की जीवंतता  को बनाए रखने के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की। 
 
मालवीयजी के विचारों में राष्ट्र की उन्नति तभी संभव है, जब वहां के निवासी सुशिक्षित हों। बिना शिक्षा के मनुष्य  पशुवत माना जाता है। मालवीयजी जीवन भर गांवों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार में जुटे रहे। मालवीयजी का मानना था  कि व्यक्ति अपने अधिकारों को तभी भलीभांति समझ सकता है, जब वह शिक्षित हो। संसार के जो राष्ट्र उन्नति के  शिखर पर हैं, वे शिक्षा के कारण ही हैं।
 
मालवीयजी ने हिन्दी अंग्रेजी समाचार पत्र हिन्दुस्तान का 1887 से संपादन करके दो ढाई साल तक जनता को  जगाया। उन्होंने 1924 में दिल्ली आकर हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ जुड़े। हिन्दी के उत्थान में मालवीयजी की  भूमिका ऐतिहासिक है। 
 
हिन्दी साहित्य सम्मेलन के प्रथम अधिवेशन (काशी-1910) के अध्यक्षीय अभिभाषण में हिन्दी के स्वरूप निरूपण  में उन्होंने कहा कि उन्हें फारसी अरबी के बड़े-बड़े शब्दों से लादना जैसे बुरा है, वैसे ही अकारण संस्कृत शब्दों से  गूंथना भी अच्छा नहीं और भविष्यवाणी की कि एक दिन यही भाषा राष्ट्रभाषा होगी। मालवीयजी संस्कृत, हिन्दी  तथा अंग्रेजी तीनों ही भाषाओं के ज्ञाता थे। वे अपने सरल स्वभाव के कारण लोगों के बीच प्रिय थे। मालवीयजी का निधन 1946 में हो गया था।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

खत्म होगी छोटे नोटों की दिक्कत, ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट, RBI का पायलट प्रोजेक्ट

आंख मारता है, लोकसभा में रिजिजू ने याद दिलाया राहुल का 2018 वाला 'हग और विंक', प्रियंका गांधी का करारा पलटवार

साली को छेड़ने के मामले में 7 साल बाद बरी एयरफोर्स अफसर, अब पीड़िता बोली- जीजू ने सपने में छेड़ा था

ईरान का ‘काला खजाना’ खर्ग द्वीप क्यों नहीं बना अमेरिका-इजराइल का निशाना? 90% तेल निर्यात यहीं से

क्रूड गिरा तो चमका सोना, चांदी में जोरदार उछाल, देखें 10 शहरों के ताजा रेट

सभी देखें

नवीनतम

20+ ईरानी युद्धपोत डूबे, फिर भी थर-थर कांप रही US नेवी! होर्मुज में ईरान का 'अदृश्य शिकारी' मचा रहा है तबाही

केजरीवाल का प्रधानमंत्री मोदी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- देश को मुश्किल में डाल दिया, ट्रंप-मोदी रिश्तों पर भी बोले

जंग के बीच गोल्ड-सिल्वर बाजार में हलचल: चांदी 5900 रुपए टूटी, एक्सपर्ट ने निवेशकों को दी चेतावनी

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की