Kisan Andolan : धरना स्थल पर बनाया 8 बेड का अस्थाई अस्पताल

Webdunia
शनिवार, 9 जनवरी 2021 (23:21 IST)
सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर डेढ़ महीने से धरने पर डटे किसानों के लिए यूनाइटेड सिख संस्था ने 8 बेड का अस्थाई अस्पताल खोल दिया है। अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक और दवाइयों का भी प्रबंध किया गया है।

तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर 45 दिनों से कुंडली बार्डर पर हजारों किसान जमे हुए हैं। इनमें बुजुर्गों की संख्या भी काफी है। बारिश के बाद से अचानक यहां बीमारों की संख्या बढ़ने लगी है, जिसके कारण उन्हें आसपास के अस्पतालों में दाखिल करवाने का सिलसिला जारी है।

ठंड और हृदयाघात से अब तक 8 किसानों की मौत भी हो चुकी है। इसे देखते हुए अब आंदोलन स्थल पर अस्पताल ही खोल दिया गया है, ताकि बीमारों की तुरंत ही देखभाल हो सके। अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। करीब 15 चिकित्सकों का एक दल पंजाब से पहुंचा है।

अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करने के लिए ज्यादातर मशीनें उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं, जबकि एक्स-रे जैसी मशीनें उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को अस्पताल में छह मरीजों को दाखिल कर उनका उपचार शुरू किया गया है, जबकि मामूली रूप से बीमार मरीजों को दवा देकर वापस भेजा जा रहा है।

अस्पताल के अलावा यहां पर अलग-अलग बीमारियों की दवाएं भी लगातार उपलब्ध करवाई जा रही हैं। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से लगातार दवाओं का स्टाक भेजा जा रहा है। सामान्य बीमारियों से संबंधित दवाएं किसानों को मौके पर ही उपलब्ध हो रही हैं।

साथ ही सर्जरी से संबंधित सामान भी उपलब्ध है। चोट लगने की दशा में किसानों का तुरंत इलाज किया जा रहा है। आंदोलनरत किसानों को ये सारी सुविधाएं और दवाएं मुफ्त में दी जा रही हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख