कृषि कानूनों को चुनौती देंगे CM अमरिंदर सिंह, सही समय का है इंतजार

Webdunia
शनिवार, 9 जनवरी 2021 (22:56 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र के नए कृषि कानूनों को चुनौती देने के लिए याचिकाएं तैयार कर ली हैं और कानूनी विशेषज्ञों की सलाह पर सही समय पर इस संबंध में कदम उठाया जाएगा।
 
आम आदमी पार्टी (आप) सांसद भगवंत मान ने कृषि कानूनों को अमान्य करने के लिए पंजाब विधानसभा में पारित कृषि विधेयकों को राष्ट्रपति के पास भेजे जाने को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच साठगांठ होने का आरोप लगाया है, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया।
ALSO READ: सिंघु बॉर्डर पर किसान ने जहर खाकर दी जान, किसानों में सरकार के खिलाफ गुस्सा
मुख्यमंत्री ने उन पर ‘साफ झूठ’ बोलने का आरोप लगाने पर मान की आलोचना की और कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि संविधान और विधायी प्रक्रियाओं की कोई जानकारी नहीं रखने वाले उन जैसे लोग राजनीति में हैं और लोगों को केवल गुमराह करने के मकसद से बेतुके बयान दे रहे हैं।
ALSO READ: युवा कांग्रेस ने जान गंवाने किसानों के सम्मान में शुरू किया 'एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम' अभियान
सिंह ने कहा कि मान के दावों के विपरीत राज्य के महाधिवक्ता अतुल नंदा ने केंद्र के नए कृषि कानूनों को चुनौती देने के लिए पहले ही याचिकाएं तैयार कर ली हैं और उन्हें अंतिम रूप दे दिया गया है।
ALSO READ: Kisan Andolan : अमेरिकी NGO ने किसानों के बीच आत्महत्या प्रयास रोकने के लिए शुरू की काउंसलिंग
उन्होंने एक बयान में कहा कि ये कानून हमारे किसानों के जीवन और भविष्य को प्रभावित करते हैं, इसलिए सभी फैसले सही समय पर सावधानी से और विवेकपूर्ण तरीके से लिए जाएंगे।
 
सिंह ने कहा कि केंद्र के इन ‘काले’ कानूनों के खिलाफ उनकी सरकार पहले दिन से एक ही रुख पर अडिग है, लेकिन आप और शिरोमणि अकाली दल इस पर बार-बार अपना ‘पाला बदल’ रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

गडकरी ने किया दावा, 2 साल में MP में राष्ट्रीय राजमार्ग का नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा होगा

भारत के इस पड़ोसी देश में मिलता है दुबई से भी सस्ता सोना, घूमने जाएं तो लाना ना भूलें

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

चिदंबरम ने मोदी सरकार को क्यों नहीं दिया तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का श्रेय, जानिए क्या कहा?

मध्यप्रदेश में मौसम उगलेगा आग, गर्मी तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

अगला लेख