Kisan Andolan : अखिलेश बोले- विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे लगा रही UP सरकार

Webdunia
सोमवार, 25 जनवरी 2021 (22:21 IST)
फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार पार्टी नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर उन्हें जेल भेज रही है ताकि अगले चुनाव में उसे चुनौती ना मिले।

पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने सोमवार शाम यहां सर्किट हाउस में कहा कि प्रदेश की योगी सरकार एक ओर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर उन्हें जेल भेज रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज गम्भीर मुकदमे वापस ले रही है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ दर्ज गम्भीर अपराध के मुकदमे भी वापस लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ, डराने, स्लोगन, नफरत की राजनीति कर रही है इसके मद्देनजर सपा अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठ और नफरत की राजनीति करती है। सपा आंदोलनरत किसानों के साथ है। केंद्र की सरकार को चाहिए कि वह किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापस ले और नया कानून बनाए।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि लोगों की आमदनी कम हो गई है, अर्थव्यवस्था डूब गई है, लोगों की नौकरियां जा रही हैं फिर भी सरकार अपनी पीठ ठोक रही है। उन्होंने कहा, गंगा सफाई का क्या हुआ? आज उच्चतम न्यायालय निगरानी कर रही है, पूछ रही है कि पानी पीने लायक हुआ कि नहीं, गंगा सफाई का पैसा कहां गया?

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं कि प्रदेश में लाखों करोड़ों रुपए का निवेश आ रहा है, वह बताएं कि चार साल में कितना निवेश प्रदेश में आया है। योगी सरकार ने प्रदेश को पीछे ढकेल दिया है, कानून व्यवस्था चौपट है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता मास्क लगाकर मुंह और नाक बंद किए हुए है, लेकिन भाजपा सरकार इसके साथ-साथ आंख और कान भी बंद किए हुए है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

Modi In China : क्या PM मोदी और जिंनपिंग की मुलाकात में उठा टैरिफ का मुद्दा, MEA ने दिया बयान

Uttarakhand : उत्‍तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, CM धामी ने कहा- अलर्ट रहें अधिकारी

Bihar Election : कांग्रेस का आरोप- चुनाव आयोग को मिली 89 लाख शिकायतें, खारिज करते हुए क्या कहा

Weather Alert : IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के रेड अलर्ट, बाढ़, भूस्खलन की चेतावनी, जम्मू में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए क्या कहा IMD ने

अगला लेख