अनुराग ठाकुर बोले- केवल 1-2 प्रतिशत किसान कर रहे नए कृषि कानूनों का विरोध

Webdunia
शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (18:49 IST)
इंदौर। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुरागसिंह ठाकुर ने शनिवार को नए कृषि कानूनों को वर्ष 2022 तक अन्नदाताओं की आय दोगुनी करने का साधन बताया और दावा किया कि इन प्रावधानों के खिलाफ जारी आंदोलन में देश के केवल 1-2 फीसदी किसान शामिल हैं।
ALSO READ: मोदी ने कहा- कृषि सुधारों का किसानों को मिलने लगा लाभ, आत्मनिर्भर भारत बनाने में मदद करें उद्योग
ठाकुर ने यहां कंपनी सचिवों के 48वें राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि देश के मात्र 1-2 प्रतिशत किसान इस आंदोलन में शामिल हैं जिन्हें भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। आप (नए कृषि कानूनों के विरोधी) पूरे देश के किसानों की आय वृद्धि पर रोक लगाना चाहते हैं, यह उचित नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि मीडिया का एक वर्ग दिखाता है कि (नए कृषि कानूनों के खिलाफ) आंदोलन में कई किसान शामिल हैं, लेकिन उन 95 फीसदी किसानों को भी दिखाइए, जो इन कानूनों से खुश हैं। ठाकुर के मुताबिक देश के ज्यादातर किसानों ने नए कृषि कानूनों के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार का शुक्रिया अदा किया है, क्योंकि इन प्रावधानों से वर्ष 2022 तक उनकी आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी।
ALSO READ: किसान आंदोलन के चलते दिल्ली की सीमाओं पर यातायात में किया बदलाव
उन्होंने भाजपा के विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में भ्रम फैलाया जा रहा है कि नए कृषि कानूनों के अमल में आने के बाद मोदी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीदने की व्यवस्था खत्म कर देगी।
वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि हमने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की पिछली सरकार के मुकाबले न केवल फसलों का एमएसपी बढ़ाया बल्कि इन दरों पर किसानों की उपज की सरकारी खरीद में भी इजाफा किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि नए कृषि कानूनों ने किसानों को यह आजादी दी है कि वे अपनी फसलें मन-मुताबिक दाम पर देश के किसी भी कोने में बेच सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM धामी ने बदले 18 स्थानों के नाम, औरंगजेबपुर हुआ शिवाजी नगर

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

1 अप्रैल की रात से बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक बदल रहे हैं ये नियम

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में गैस सिलेंडर विस्फोट, 4 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

साइबर अपराधियों ने ओडिशा के पूर्व IT मंत्री से ठगे 1.4 करोड़

Chhattisgarh : बीजापुर में 13 माओवादी गिरफ्तार, बारूदी सुरंग विस्फोट में थे शामिल

जल संवर्धन के साथ उसका संरक्षण आज की महती आवश्यकता : मोहन यादव

मध्य प्रदेश में आज से 19 धार्मिक क्षेत्रों में नहीं बिकेगी शराब

अगला लेख