Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाब सरकार ने लोगों को धोखा दिया, वादे निभाने में नाकाम रही : अरविंद केजरीवाल

Advertiesment
Arvind Kejriwal
चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा और उस पर अपने चुनावी वादे नहीं निभाने और लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया।

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब के मोगा में आयोजित किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि उनकी पार्टी हमेशा केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

उन्होंने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, 2021 को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र दिल्ली के मुख्यमंत्री से 'सत्ता छीनना' चाहता है। केजरीवाल ने कहा कि चार साल पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बड़े वादे किए थे।

केजरीवाल ने कहा, कैप्टन साहब ने कहा था कि स्मार्टफोन दिए जाएंगे। किसे स्मार्टफोन मिले हैं, वे अपना हाथ उठाएं? कैप्टन साहब ने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। किसका कर्ज माफ किया गया, वे अपने हाथ उठाएं।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं को नौकरी देने का भी वादा किया था।

उन्होंने कहा, एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अमरमिंदर सिंह ने लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने लोगों को बताया कि उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों से किए गए हर वादे को पूरा किया है।केजरीवाल ने दिल्ली में मुफ्त बिजली, सरकारी अस्पतालों और स्कूलों की हालत में सुधार की बात की।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक नियुक्तियों पर रोक, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश