Hanuman Chalisa

किसान आंदोलन के चलते दिल्ली की सीमाओं पर यातायात में किया बदलाव

Webdunia
शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (15:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में कड़ाके की सर्दी से लोहा लेते हुए हजारों किसानों का आंदोलन चौथे सप्ताह में प्रवेश कर गया।आंदोलन के कारण सीमा पर कई बिंदुओं पर यातायात मोड़ दिया गया जिसकी वजह से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधनी में शनिवार को सबसे ठंडा दिन रहा और सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के लोधी रोड वेधशाला में तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर वेधशाला में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किसान आंदोलन के कारण सीमा पर कई बिंदुओं पर यातायात मोड़ दिया गया जिसकी वजह से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को ट्विटर के जरिए बताया कि नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले यातायात के लिए गाजीपुर बॉर्डर बंद है।

यातायात पुलिस ने कहा कि दिल्ली आने वाले लोग आनंद विहार, डीएनडी, अप्सरा और भोपुरा बॉर्डर का वैकल्पिक मार्ग अपना सकते हैं। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, टिकरी, धनसा बॉर्डर यातायात के लिए बंद है। झटिकरा बॉर्डर से केवल दोपहिया वाहनों और पैदल चलने वालों को जाने की अनुमति है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि हरियाणा जाने वाले लोगों के लिए झड़ोदा, दौराला, कापसहेड़ा, बड्डूसराय, रजोकरी एनएच 8, बिजवासन/बजघेड़ा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर खुले हैं। दिल्ली और नोएडा के बीच चिल्ला बॉर्डर एकल मार्ग के यातायात के लिए खुला है।

यातायात पुलिस के अनुसार, नोएडा से दिल्ली का मार्ग बंद है। यातायात पुलिस ने कहा,सिंघू, औचंदी, पियाउ मनियारी, सभोली और मंगेश बॉर्डर बंद है। कृपया लम्पुर, सफियाबाद और सिंघू स्कूल टोल टैक्स बॉर्डर का उपयोग करें। यातायात को मुकर्बा और जीटीके रोड से मोड़ दिया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

रील का नशा शादाब जकाती पर पड़ा भारी, बच्ची को लेकर बनाई रील के चक्कर में लेनी पड़ी जमानत

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासत

अयोध्या में आराध्य और शिखर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, राम भक्त मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का कर रहे बखान

लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी, 32000 प्रतिभागी हुए शामिल, दिखा गर्ल्स पॉवर

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

अगला लेख