Festival Posters

किसान आंदोलन के समर्थन में संत बाबा राम सिंह ने की खुदकुशी, राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार ने पार की क्रूरता की हद

Webdunia
बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (22:06 IST)
नई दिल्ली। कृषि सुधार संबंधी कानूनों के विरोध में किसान 21 दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत होने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इस बीच एक हैरान करने वाली खबर आई। कथित तौर पर किसान आंदोलन के समर्थन में संत रामसिंह ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। राहुल गांधी ने इसे लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने क्रूरता की हद पार कर दी है। 
 
हालांकि इस पर पुलिस का कोई बयान नहीं आया है। खबरों के अनुसार संत बाबा रामसिंह करनाल के सिंघरा गांव के रहने वाले थे। 65 साल के संत बाबा राम सिंह गुरुद्वारा साहिब नानकसर के ग्रंथी थे। राम सिंह ने कथित सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसे ट्‍विटर पर शेयर किया गया है, जो पंजाबी में है।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने खुदकुशी पर दु:ख जाहिर किया है। खबरों के मुताबिक संत राम सिंह ने कोंडली बॉर्डर पर खुदकुशी की। उन्हें पानीपत के पार्क अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
 
संत बाबा राम सिंह की खुदकुशी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की क्रूरता हर हद पार कर चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि 'करनाल के संत बाबा रामसिंहजी ने कुंडली बॉर्डर पर किसानों की दुर्दशा देखकर आत्महत्या कर ली। इस दु:ख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और श्रद्धांजलि।

उन्होंने आगे कहा कि कई किसान अपने जीवन की आहुति दे चुके हैं। मोदी सरकार की क्रूरता हर हद पार कर चुकी है। ज़िद छोड़ो और तुरंत कृषि विरोधी क़ानून वापस लो!'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmer Protest : फिर सड़कों पर क्यों उतरे किसान, 20 KM लंबा जाम, सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानने पर ‘भारत बंद’ की चेतावनी

बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी, CM-PM का पद खाली नहीं, तेजस्वी को अमित शाह का जवाब

Tata Sierra की धमाकेदार वापसी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च, पेट्रोल-डीजल और EV तीनों वैरिएंट में मिलेगा, जानिए क्या होगी कीमत

1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE में मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति

कोचिंग ए आतंक, लश्‍कर-ए-तैयबा महिलाओं का करेगा ब्रेनवॉश, हाफिज सईद की बहनें पढ़ाएंगी जिहाद का पाठ

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बुसान में ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात, टैरिफ पर भी हुई बात

भाजपा नेता नवनीत राणा को किसने दी गैंगरेप और जान से मारने की धमकी?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया अपडेट, सोनम और राज समेत 5 आरोपियों पर आरोप तय, जल्द शुरू होगा ट्रायल

RJD ने विधायक समेत 10 नेताओं को किया पार्टी से बाहर, क्या बोली BJP

IPS अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का नया मामला दर्ज

अगला लेख