कोलकाता पहुंची किसान आंदोलन की आंच, 10 राजनीतिक कैदियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Webdunia
रविवार, 27 दिसंबर 2020 (20:50 IST)
कोलकाता। तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के मद्देनजर कोलकाता की जेल में बंद 10 राजनीतिक कैदियों ने रविवार को भूख हड़ताल शुरू की है।
 
दमदम केंद्रीय जेल से जारी बयान में प्रदर्शनकारियों ने नए कानूनों को किसान विरोधी करार दिया और आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी की परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए इन कानूनों को पारित किया है।
 
बयान में केंद्र सरकार के उस दावे की भी आलोचना की गई, जिसमें नए कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया गया है। राज्य कारागार विभाग के सूत्रों ने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर किसानों के समर्थन में सोमवार से मुर्शिदाबाद जिले की बरहामपुर जेल में बंद 8 अन्य राजनीतिक कैदी भी भूख हड़ताल की शुरुआत करेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों के हजारों किसान तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

नाजी शासन को चुनौती देने वाली भारतीय राजकुमारी

गडकरी ने देहरादून के लिए देखा सपना, हवा में चलेगी डबल डेकर बस

Pakistan ने बनाया था 48 घंटे का प्लान, CDS अनिल चौहान ने बताया भारत कैसे 8 घंटे में घुटनों पर लाया

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

अगला लेख