Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री बोले, केंद्र प्रदर्शनकारी किसानों की मांगें माने

हमें फॉलो करें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री बोले, केंद्र प्रदर्शनकारी किसानों की मांगें माने
, शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (16:06 IST)
अहमदाबाद। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार को तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगें मान लेनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसानों के हितों की उपेक्षा कर कुछ उद्योगपतियों के फायदे के लिए ये कानून लाई है।
सिसोदिया आगामी नगर निगम चुनाव के सिलसिले में रोड शो करने के लिए अहमदाबाद में हैं। उनका यह बयान कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा शनिवार को आहूत राष्ट्रव्यापी चक्काजाम के बीच आया है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में हाईअलर्ट है, लेकिन देशभर के किसानों के दर्द को समझा जा सकता है। मैंने देखा कि गुजरात के किसान भी (कृषि कानूनों) को लेकर अपने सुझाव रखने के लिए दिल्ली गए हैं।
 

उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि भाजपा किसानों के हितों को किनारे रखकर उद्योगपतियों के फायदे के लिए ये कानून क्यों लेकर आई? और अगर भाजपा सोचती है कि कानून किसानों के हित में हैं और वे इन्हें अच्छी तरह समझते हैं तो वह किसानों की मांग क्यों नहीं मान लेती? उसे मांगों को मान लेना चाहिए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नड्डा ने 'जय श्रीराम' के नारों के बीच किया रोड शो, समर्थकों ने बिखेरीं फूलों की पंखुड़ियां