लेखी ने थुनबर्ग पर तंज कसा, कहा- भारत को उसे बाल वीरता पुरस्कार देना चाहिए...

Webdunia
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (21:48 IST)
नई दिल्ली। युवा जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को कहा कि भारत सरकार को उन्हें (थुनबर्ग को) देश को अस्थिर करने की साजिश रचने का प्रमाण प्रदान कर एक दस्तावेज अपलोड करने के लिए 'बाल वीरता पुरस्कार' देना चाहिए।

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए थुनबर्ग ने इसमें मदद के इच्छुक लोगों के लिए एक टूलकिट साझा की थी। थुनबर्ग ने ट्वीट किया था, अगर आप मदद चाहते हैं तो यह रही टूलकिट।

इस 'टूलकिट' ने लोगों को उस दस्तावेज तक पहुंच मुहैया कराई, जिमसें प्रदर्शन को समर्थन करने के तरीकों के बारे में जानकारी थी। इस दस्तावेज में तत्काल उठाए जाने वाले विभिन्न कदम थे, जिसमें ट्विटर पर ज्यादा से ज्यादा पोस्ट करना और भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करना शामिल है।

कुछ आलोचकों ने इस 'टूलकिट' को भारत में प्रदर्शनकों को भड़काने के लिए उनकी साजिश का प्रमाण बताया।लेखी ने ट्वीट किया, मैं ग्रेटा थुनबर्ग को बाल वीरता पुरस्कार देने का प्रस्ताव करती हूं, जो भारत सरकार को उन्हें देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने 1/1/ से 26/1/21 तक भारत को अस्थिर करने के लिए एक साजिश रचने के बारे में सबूत प्रदान करने वाले दस्तावेज को अपलोड करके बड़ी सेवा की है।

थुनबर्ग ने किसानों के प्रदर्शनों को गुरुवार को अपना समर्थन दोहराया, जिस पर लेखी ने कहा, वे सिर्फ एक बच्ची हैं। मुझे उन लोगों पर तरस आता है, जिन्होंने उनका नाम नोबेल (पुरस्कार) के लिए प्रस्तावित किया है। एक बच्चा टिकाऊ खेती-बाड़ी, पराली जलाने या फसलों की विविधीकरण, जल संसाधन प्रबंधन को नहीं समझता है, उसे नामित नहीं किया जा सकता है। यह नागरिक समाज और विश्वसनीयता के लिए बुरा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख