मुजफ्फरनगर : किसान पंचायत में बोलीं प्रियंका गांधी- पुरानी कहानियों के 'अहंकारी राजा' की तरह हो गए हैं PM मोदी

Webdunia
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (20:13 IST)
मुजफ्फरनगर (उप्र)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना पुरानी कहानियों के ‘अहंकारी राजा’ से करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि उन्हें यह समझ में नहीं आता कि जो ‘जवान’ देश को सुरक्षित रखता है, वह भी किसान का बेटा है।
 
कांग्रेस नेता ने यहां एक ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित करते हुए डीजल की बढ़ती कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने किसानों की नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को नहीं सुना क्योंकि उनकी नीतियां केवल उनके और ‘उनके अरबपति मित्रों’ को लक्ष्य कर बनाई गई है।
ALSO READ: कृषि कानूनों के ‍विरोध में किसान और पुत्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह बात...
उन्होंने कहा कि पुरानी कहानियों में अहंकारी राजा होते थे, जैसे जैसे उनकी सत्ता बढ़ती जाती थी, वे अपने महल में सिमटते जाते थे। लोग उनके सामने सच्चाई कहने से डरने लगते, उनके सामने गिड़गिड़ाने लगता... ऐसा लगता है कि हमारे प्रधानमंत्री भी एक तरह से उन्ही अहंकारी राजाओं की तरह बन गए हैं।
 
प्रियंका ने कहा कि उन्हें यह नहीं समझ नहीं आ रहा है कि जो जवान देश की सीमा को सुरक्षित रखता है वह (भी) किसान का बेटा है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने दावा किया कि नये कृषि कानूनों से सरकारी 'मंडियों' और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली खत्म हो जाएगी।
ALSO READ: 10 करोड़ से ज्यादा के घाटे से नाराज है स्टीव स्मिथ, हट सकते है IPL 2021 से
उन्होंने आरोप लगाया कि आपके अधिकार भी समाप्त हो जाएंगे। जिस तरह से उन्होंने पूरे देश को अपने दो-तीन मित्रों को बेच दिया है, उसी तरह से वह आपको, आपकी जमीन को बेचना चाहते है और अपने अरबपति मित्रों की कमाई बढ़ाना चाहते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख