किसानों पर लाठीचार्ज : भिवानी और जींद में घटना के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन

Webdunia
शनिवार, 28 अगस्त 2021 (19:39 IST)
भिवानी। हरियाणा के करनाल जिले में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया।भिवानी में किसानों ने घटना के विरोध में कितलाना टोल पर जाम लगा दिया। वहीं जींद जिले में किसानों ने कई सड़कों पर यातायात बाधित कर दिया।

भिवानी जिले में कितनाला टोल पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष राकेश आर्य के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आर्य ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों को डरा-धमकाकर अपने हकों से वंचित रखना चाहती है, लेकिन किसान अब अपने संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा तथा जब तक किसानों को अपने हक नहीं मिलेंगे, तब तक उनकी घर वापसी नहीं होगी।

उन्होंने आरोप लगाया, केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद कर उद्योगपतियों के हाथों में देश की कृषि व्यवस्था सौंपना चाहती है, जिसे किसान किसी भी सूरत में पूरा नहीं होने देंगे।
ALSO READ: खुशखबरी! ट्रेन के इकोनॉमी AC क्लास में सफर कर सकेंगे यात्री
करनाल की घटना के विरोध में जींद के किसानों और विभिन्न संगठनों ने भी शनिवार दोपहर जिले में करीब 21 स्थानों पर राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों को जाम कर दिया, जिसकी वजह से जींद-रोहतक, जींद-पटियाला, जींद-कैथल, जींद-करनाल, जींद-सफीदों, असंध-पानीपत, जींद-हिसार, हिसार-चंडीगढ, जींद-बरवाला, नरवाना-टोहाना मार्ग बाधित हो गया।

सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि जब तक गिरफ्तार किए गए किसानों को छोड़ा नहीं जाता, तब तक जाम नहीं खोले जाएंगे। रास्ते जाम होने की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

Honda ने मई में बेची 4 लाख से ज्यादा बाइक्स, क्या इस किफायती बाइक को बेचना किया बंद

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, 10 अधिकारियों पर गिरी गाज

कमल हासन के बयान से कर्नाटक हाई कोर्ट नाराज, येदियुरप्पा ने की माफी की मांग

toyota fortuner legender mild hybrid : साइलेंट ड्राइविंग, धांसू माइलेज, फॉर्च्यूनर का नया हाइब्रिड अवतार

अगला लेख