rashifal-2026

राहुल गांधी ने किसानों को उकसाया, कांग्रेस देश में अशांति चाहती है : केंद्र सरकार

Webdunia
गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (00:21 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस के दिन किसान संगठनों की ओर से आयोजित ट्रैक्टर परेड के दौरान कांग्रेस ने किसानों को हिंसा के लिए उकसाया। पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि चुनाव में पराजित लोग इकट्ठा होकर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
 
किसान संगठनों की ओर से एक दिन पहले आयोजित ट्रैक्टर परेड के बेकाबू हो जाने और इस दौरान हिंसा की घटनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि भारत कभी भी लालकिले पर अपने तिरंगे के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों के आंदोलन को हमेशा उकसाने की कोशिश की।
 
जावड़ेकर ने कहा कि विपक्षी पार्टी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं भाग सकती क्योंकि वह पंजाब में सत्ता में है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार केवल समर्थन ही नहीं कर रहे थे बल्कि उकसा भी रहे थे। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर ऐसा ही किया था। सड़क पर आने को वे उकसाते हैं और दूसरे दिन से सड़क पर आंदोलन शुरू होता है।
भाजपा नेता ने कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से किए गए ट्वीट का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से उन्होंने किसानों की ट्रैक्टर रैली की सराहना की।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जानबूझ कर किसानों को उकसाया, कल के यूथ कांग्रेस और कांग्रेस से संबंधित संस्थाओं के ट्वीट भी प्रमाण हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताश और निराश है, चुनाव में हार रहे हैं, कम्युनिस्टों की भी वही हालत है। इसलिए पश्चिम बंगाल में नई दोस्ती का रिश्ता ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस किसी भी तरह से देश में अशांति फैलाना चाहती है।
 
जावड़ेकर ने कहा कि सरकार ने किसानों संग लगातार चर्चा की और यहां तक कि 3 कृषि कानूनों को साल-डेढ साल तक स्थगित करने की भी तैयारी दिखाई और किसानों को एक विकल्प देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस भी समझती है लेकिन ये समझौता होने नहीं देना चाहती है।’’
 
भाजपा नेता ने किसानों के आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस के रुख की जमकर सराहना की और कहा कि मंगलवार को किसानों की परेड के दौरान उन्होंने बहुत सहनशीलता दिखाई जबकि किसान संगठनों की ओर से उन पर तमाम प्रकार के हमले किए गए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी के आरोपों का MEA ने दिया जवाब, विदेशी नेताओं से मुलाकात की लिस्ट की जारी, देखें कौनसे नेताओं के नाम

Ahmedabad Plane Crash : एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, ब्रिटेन भेजे गए शवों में मिला खतरनाक केमिकल

Putin India Visit : रूस की दोस्ती से समुद्र में भारत की ताकत दोगुनी, रूस देगा नई न्यूक्लियर सबमरीन

19 मिनट का वायरल वीडियो क्या है? सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की पूरी सच्चाई, शेयर किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें

किसकी सैलरी सबसे ज्यादा, व्लादिमीर पुतिन की या PM मोदी की? इस मामले में ट्रंप का क्या है हाल

सभी देखें

नवीनतम

तांत्रिक या साइको किलर? 4 मासूमों की कातिल पूनम की रूह कंपा देने वाली कहानी

'स्पीड, स्टेबिलिटी और सपोर्ट' से और तेज होगा यूपी का औद्योगिक विकास : योगी आदित्यनाथ

मध्यप्रदेश विधानसभा से 13476 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, PM मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को करेंगे साकार

Alto से Wagon R तक पर मिल रहा तगड़ा डिस्‍काउंट, जानिए कितनी मिल रही है छूट

ब्रांड यूपी की पहचान बनने के बाद अब लांच होगा ओडीओपी 2.0

अगला लेख